फैन ने कपिल शर्मा के बेटे के नाम को लेकर किया सवाल, कॉमेडी किंग ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के पापा बने हैं। बीती एक फरवरी को कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है।

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के पापा बने हैं। बीती एक फरवरी को कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपिल ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद से ही कपिल के करीबियों और उनके फैंस का बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाल ही में कपिल ने चाहने वालों ने उनसे एक और दिलचस्प सवाल पूछ लिया है जो अब खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 
कपिल ने किया था ट्वीट…

दूसरी बार पिता बनने की खुशी कपिल ने खुद से ट्विटर के माध्यम बताई थी। इस दौरान उन्होंने लिखा था-नमस्कार,आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है,भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं,आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।

इस एक ट्वीट के बाद कपिल ने दो दिन बाद फिर से ट्वीट करके अपने सभी चाहने वालों और दोस्तों का आभार जताया। कपिल ने अपने और पत्नी गिन्नी की तरफ से ट्वीट करके लिखा हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। अब कपिल की यह पोस्ट खूब तेजी से वायरल हो रही है साथ ही लोगों ने इस पर खूब प्यार भी दिखाया था। 
बता दें कपिल के बेटे का जन्म की खुशखबरी मिल जाने के बाद फैंस अब उनके बेटे का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं। इस बीच एक यूजर ने कपिल से मजेदार सवाल पूछ ही लिया। इस पर कपिल का जवाब भी कुछ कम नहीं था। 

दरअसल यूजर ने सवाल में कपिल के बेटे का नाम पूछा है और इसके जवाब में कपिल ने ट्वीट के माध्यम बताया। कपिल ने लिखा धन्यवाद लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है। तो इससे अब साफ है कि अभी तक कपिल और गिन्नी ने अपने बेटे का नामकरण नहीं करवाया है। मगर कपिल के फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team