आजकल टैटू बनवाना फैशन ट्रेंड है और आपने बड़ी संख्या में ऐसे लोग देखे होंगे जिन्होंने अपने शरीर पर एक नहीं बल्कि कई सारे टैटू बनवाएं हुए है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम इंसान तक हर किसी में इन दिनों टैटू बनवाने का खुमार है। टैटू भी दो तरह के होते है, एक तो परमानेंट टैटू और दूसरा टेम्पररी।
परमानेंट टैटू बनवाते समय बेहद खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि हटाना बेहद मुश्किल काम होता है और टैटू हटवाने में लाखों रूपए तक खर्च हो जाते है। टैटू बनवाते समय लोगों के दिमाग में अलग अलग आईडिया होते है कोई अपने प्रेमी प्रेमिका का नाम गुदवाते है तो कोई मशहूर कोट आदि लिखवाते है।
बॉलीवुड स्टार भी इस क्रेज़ से अछूते नहीं है और इस स्टार लिस्ट में एक नाम और जुड़ा है जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। कंगना रनौत, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी और जान्हवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी कपूर ने अपने शरीर पर एक टैटू बनवाया है।
https://www.instagram.com/p/BrN4mdnAfBi/?utm_source=ig_embed
ख़ुशी कपूर ने जैसे ही इस टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें वायरल हो गयी। दअरसल इन तस्वीरों के वायरल होने के पीछे भी ऐसी वजह है जो बेहद इमोशनल है।
ख़ुशी कपूर का ये टैटू अपने परिवार को समर्पित है और ख़ुशी ने ये टैटू अपने जन्मदिम के मौके पर बनवाया है। इस टैटू का खुलासा भी ईशा अम्बानी की शादी में हुआ जब मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया लहंगा पहने ख़ुशी कपूर की तस्वीरें लोगों के सामने आयी।
ख़ुशी कपूर ने जो टैटू बनवाया है वो रोमन भाषा में लिखा गया है और खुशी का टैटू उनके खुद के बर्थडेट से स्टार्ट होता है और जान्हवी, श्रीदेवी और बोनी कपूर के बर्थडेट पर खत्म होता है। अपने परिवार को समर्पित इस टैटू में उन्होंने अपने घरवालों का बर्थडेट लिखवाया है।
https://www.instagram.com/p/BrNmtc8gQxW/?utm_source=ig_embed
जैसे कि खुशी का जन्मदिन 5 नवंबर को आता है तो उन्होंने इसे रोमन में ‘V’ लिखवाया है, जान्हवी की बर्थडेट 6 मार्च है तो उन्होंने ‘VI’ लिखवाया है. ऐसे ही श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त को आता है तो ‘XII’ और बोनी कपूर का जन्मदिन 11 नवंबर को आता है तो ‘XI’. कुल मिलाकर ये टैटू खुशी के लिए बेहद खास है।


Download Android App
Download iOS App







