Lohri 2026 Fashion Guide: लोहड़ी का त्योहार नजदीक आ रहा है और इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। अगर आप भी लोहड़ी के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन आइकन सोनम बाजवा के स्टाइल से आईडियाले सकती हैं।
Lohri 2026 Fashion Guide: पंजाबी कुड़ी Sonam Bajwa से लें सूट डिजाइन के आइडिया
1. Pastel Suit

सोनम बाजवा के फैशन स्टाइल में पेस्टल शेड्स की खास जगह है। पेस्टल पिंक, बेबी ब्लू या लैवेंडर जैसे रंगों में चिकनकारी सलवार सूट लोहड़ी के मौके पर आपको एक सॉफ्ट और रिफाइंड लुक देंगे। इसे जरी वर्क वाले दुपट्टे के साथ पेयर करें और मिनिमल ज्वेलरी पहनें।
2. Anarkali Suit

लोहड़ी के मौके पर अगर आप कुछ ग्लैमरस पहनना चाहती हैं, तो मिरर वर्क वाला अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सोनम बाजवा का यह स्टाइल हर मौके के लिए परफेक्ट है। इसे बड़े झुमके और बन हेयरस्टाइल के साथ पहनें।
3. Gotta Patti Suit

लोहड़ी का त्योहार बिना ब्राइट कलर्स के अधूरा लगता है। सोनम बाजवा का गोटा पट्टी वर्क सूट डिज़ाइन इस मौके पर परफेक्ट रहेगा। यह लुक न केवल आकर्षक है बल्कि पारंपरिक पंजाबी वाइब्स भी देता है। इसे गोल्डन झुमकों और मांग टीका के साथ स्टाइल करें।
4. Sharara Suit

अगर आप लोहड़ी पर थोड़ा भारी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो सोनम बाजवा के शरारा सूट से प्रेरणा लें। शरारा सूट पर किया गया हैवी एंब्रॉयडरी वर्क और सेक्विन डिटेलिंग आपको एक शानदार लुक देगा। इसे चोकर नेकपीस और खुले बालों के साथ पेयर करें।
5. Fulkari Suit

सोनम बाजवा के पारंपरिक पंजाबी लुक्स में फुलकारी वर्क का अहम योगदान है। स्ट्रेट कट सूट पर किया गया फुलकारी वर्क और इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा लोहड़ी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे सिल्वर ज्वेलरी और पंजाबी जूतियों के साथ पहनें।

















