नए साल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी नए साल का वेलकम पति जैकी भगनानी के साथ विदेश में किया
रकुलप्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, ये फोटोज उनके पैरिस ट्रिप से हैं
एक तस्वीर में रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक-दूसरे संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं, जैकी अपनी लेडी लव को चूमते दिखाई दे रहे हैं
वहीं दूसरी फोटो में कपल को पोज देते देखा जा सकता है, वुलन आउटफिट पहने कपल पेरिस की सर्दियां एंजॉय करता दिखा
रकुलप्रीत ने अपनी सोलो फोटोज भी शेयर की हैं, इनमें ब्लैक कलर का आउटफिट पहने वे क्लासी दिख रही हैं
अपने लुक को रकुलप्रीत ने स्लिंग बैग और गले में चेन के साथ पूरा किया और पोज देती नजर आईं
पोस्ट में एक्ट्रेस ने खाने-पीने की चीजों को भी शामिल किया और प्यारा-सा कैप्शन दिया
कैप्शन में रकुलप्रीत ने लिखा- ‘हमारी तरफ से आपको नया साल मुबारक हो, 2025 प्रचुरता, प्यार और रोशनी से भरा अब तक का सबसे अद्भुत साल हो,और 2024 के आखिरी कुछ दिन ऐसे थे’


Download Android App
Download iOS App











