हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, “जो कुछ भी हो रहा है, वो सबके सामने है। उंगलियां क्रॉस कर रखी हैं और उम्मीद है कि सब जल्द ही ठीक हो जाएगा। हालांकि इस समय यह मामला कानूनी पचड़े में फंसा हुआ है। लेकिन एक्टर की उम्मीद तकरार के बाद भी बरकरार है.
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका तब लगा जब खबर आई कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। बाबू बाबू भैया यानी परेश रावल के बाहर होने की खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दर्शक लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। इसी भी दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने परेश रावल की फिल्म में वापसी को लेकर बात की है.
अक्षय कुमार ने क्या कहा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, “जो कुछ भी हो रहा है, वो सबके सामने है। उंगलियां क्रॉस कर रखी हैं और उम्मीद है कि सब जल्द ही ठीक हो जाएगा।” अक्षय ने आगे कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि सबकुछ सही दिशा में ही जाएगा।” इस बयान से यह साफ है कि अक्षय भी चाहते हैं कि परेश रावल की वापसी हो। हालांकि इस समय यह मामला कानूनी पचड़े में फंसा हुआ है। लेकिन एक्टर की उम्मीद तकरार के बाद भी बरकरार है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, परेश रावल के फिल्म से हटने के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी Cape Of Good Films ने परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेज दिया। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं। इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर फैंस ने परेश रावल से फिल्म में लौटने की गुहार लगाई, लेकिन परेश ने यह कहकर मना कर दिया कि वह किसी के हीरो नहीं हैं।
परेश रावल ने दिए एक इंटरव्यू में इस फैसले की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि ‘हेरा फेरी’ में निभाया गया उनका किरदार अब उनके लिए “गले की फांस” बन चुका है। परेश का मानना था कि वह अब खुद को दोहराना नहीं चाहते और कुछ नया करना चाहते हैं।
Bigg Boss के बाद Depression में आया ये एक्टर, बोले: “मरने के आने लगे ख़्याल”
परेश रावल ने क्यों छोड़ी फिल्म
खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ का प्रोमो शूट करने के बाद ही फिल्म से अलग होने का निर्णय लिया था। बताया गया कि फीस और क्रिएटिव मतभेद इस फैसले की बड़ी वजह रहे। जब बातचीत से मामला नहीं सुलझा, तो अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ केस दायर कर दिया। इसके जवाब में परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट के साथ ब्याज भी वापस लौटा दिया, जिससे विवाद और भी गहरा हो गया।
भूत बंगला में आएंगे नज़र
हालांकि, इस कानूनी विवाद के बावजूद अक्षय कुमार और परेश रावल हाल ही में प्रियदर्शन की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में एक साथ नजर आए। दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। मगर रिपोर्ट्स का दावा है कि अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं रह गई है। फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि परेश रावल किसी तरह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनें ताकि बाबू भईया, राजू और श्याम की आइकोनिक तिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर नजर आ सके।


Download Android App
Download iOS App





