टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक लंबे अरसे तक छोटे पर्दे पर राज
किया है। अब श्वेता की तरह की उनकी बेटी पलक तिवारी अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
कर रही हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू की गाने बिजली-बिजली में अपने जबरदस्त डांस
मूव्स से पलक रातों रात स्टार बन चुकी है। बिजली-बिजली गाने को हर किसी ने पसंद
किया।
इसी के साथ पलक भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। पलक का
लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन यह कोई डांस वीडियो
नहीं बल्कि किसी फैशन शो का वीडियो है। इस वीडियो में पलक रैम्प वॉक करती दिखाई दे
रही है। जहां वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है
वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
दरअसल, पलक अपने डांस के साथ-साथ फैशन वर्ल्ड में भी अपना जादू बिखेरना चाहती
हैं। हाल ही में वह दिल्ली टाइम्स फैशन वीक में स्मार्ट वॉच ब्रांड ‘फायर-बोल्ट‘ के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। जिसका वीडियो
इंटरनेट वर्ल्ड में काफी तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पलक ब्लैक लेदर ट्राउजर
और जैकेट में नजर आ रही है जिसके साथ उन्हें ब्रालेट कैरी की है और अपने बालों को
खुला रखा है। अपने इस अवतार में वह काफी दिलकश लग रही हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों को पलक का रैम्प पर कॉन्फिडेंस बहुत
अच्छा लगा है और वह उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को उनकी रैम्प
वॉक कुछ खास रास नहीं आई है। ऐसे में उन लोगों ने पलक को ट्रोल करना शुरु कर दिया
है और वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में उन्हें दोबारा रैम्प पर वॉक ना करने की एडवाइस दे रहे है।
एक यूजर ने लिखा, एक ने लिखा,
‘रहने भी दो यार हर काम हर
किसी के लिए नहीं होता। आप बिजली ही गिराओ, रैम्प वॉक मत करो।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इन्हें रैम्प वॉक के बारे में नहीं पता।‘ एक ने पूछा, ‘ये रैम्प वॉक तो डरावनी है, क्या ये लोग रिहर्सल नहीं करते?’
वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी, रंजन मिश्रा की फिल्म ‘रोजी‘ में विवेक ओबेरॉय, अरबाज खान, मंदार जाधव, विश्वजीत प्रधान के साथ
लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘क्विकी‘ में दर्शील सफारी, भाविन भानुशाली, प्रभज्योत सिंह के साथ
दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App










