रिसेप्शन में तस्वीरें खींचते वक्त फोटोग्राफरों ने निक को बुलाया ‘जीजाजी’ और फिर ..

Summary :

रिसेप्शन पार्टी फोटो खींचते वक्त कैमरामैन प्रियंका और निक से उनकी तरफ पोज़ करने का आग्रह कर रहे थे। इसी बीच एक पत्रकार ने निक को ‘निक जीजाजी’ कहकर बुलाया।

बीती शाम नवविवाहित कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमे बॉलीवुड के नामी कलाकार शामिल हुए और इस पार्टी में फ़िल्मी सितारों ने खूब मस्ती भी की।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

इस पार्टी में सलमान खान , दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह , रेखा , संजय दत्त , शाहिद कपूर जैसे नामी सितारे शामिल हुए और इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। ये प्रियंका और निक की शादी का तीसरा रिसेप्शन था जो मुंबई में संपन्न हुआ।

प्रियंका निक जोनस रिसेप्शन पार्टी

इस रिसेप्शन पार्टी में फ़िल्मी सितारों ने तो जमकर मस्ती की ही साथ ही पार्टी को कवर करने गए पत्रकारों ने भी खूब लुत्फ़ उठाया। और पत्रकारों की इसी मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका निक जोनस रिसेप्शन पार्टी

जी हाँ इस रिसेप्शन पार्टी में निक सूट बूट पहने हुए टिप टॉप लग रहे थे वहीँ प्रियंका सफ़ेद रंग की डिज़ाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। फोटो सेशन के दौरान जब पत्रकार इस खूबसूरत कपल की तस्वीरें खींचने लगे तो बेहद ही मजेदार वाक्या घटा।

प्रियंका निक जोनस रिसेप्शन पार्टी

फोटो खींचते वक्त काफी सारे कैमरामैन प्रियंका और निक से उनकी तरफ पोज़ करने का आग्रह कर रहे थे। इसी बीच एक पत्रकार ने निक को ‘निक जीजाजी’ कहकर बुलाया। और ऐसा एक बार नहीं हुआ कई बार हुआ।

प्रियंका निक जोनस रिसेप्शन पार्टी

उस एक कैमरामैन की देखादेखी कई और कैमरामैनों ने भी निक को जीजाजी कहकर बुलाना शुरू कर दिया। अब निक को आया पर ये सुनने के बाद प्रियंका की हंसी ही नहीं रुक रही थी।

प्रियंका निक जोनस रिसेप्शन पार्टी

आखिरकार निक ने उनसे पूछ ही लिया की वो क्यों हंस रही है तब प्रियंका ने उनके कान में ये बात बताई , उसके बाद निक भी मंद मंद मुस्कुराने लगे। ये वाक्या निक और प्रियंका के लिए यादगार रहेगा और बेषा रिसेप्शन पार्टी यादों में से एक होगा।

देखें विडियो :

https://www.instagram.com/p/Brnk-L-AVwe/?utm_source=ig_embed

प्रियंका- निक की रिसेप्शन पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखे बॉलीवुड के नामी सितारे

Desk Team