‘चुनाव लड़वाना मेरे बस का..’ पत्नी ज्योति के लिए पवन सिंह ने कह दी बड़ी बात, इंस्टाग्राम पर दोनों की तू-तू-मैं-मैं

Summary :

Pawan Singh & Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिहं इन दिनों सुर्खियों में हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का पारिवारिक मामला अब सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है। रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह के घर पहुंची थी। पवन सिंह ने ज्योति को ले जाने के लिए पुलिस बुलाई। इस दौरान ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। अब पवन सिंह ने एक लंबा नोट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ज्योति सिंह…

Pawan Singh & Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिहं इन दिनों सुर्खियों में हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का पारिवारिक मामला अब सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है। रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह के घर पहुंची थी। पवन सिंह ने ज्योति को ले जाने के लिए पुलिस बुलाई। इस दौरान ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। अब पवन सिंह ने एक लंबा नोट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ज्योति सिंह के आरोपों का जवाब दिया है।

Pawan Singh & Jyoti Controversy
Pawan Singh & Jyoti Controversy

Pawan Singh Latest Controversy: ‘चुनाव लड़वाना मेरे बस का नहीं’

सोमवार को पवन सिंह इस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पवन सिंह ने लिखा- मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब की जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

ज्योति सिंह जी 1. क्या यह सच नहीं है, की कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई। 2. आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं 3. समाज में भ्रम फैलाया गया की मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।

Pawan Singh Controversy Update: ज्योति सिंह ने दिया करारा जवाब

पवन सिंह की इस पोस्ट का ज्योति ने करारा जवाब दिया। ज्योति ने कमेंट सेक्शन में पवन सिंह को चुनाती दी है कि वे मीडिया के सामने आकर सारी बाते स्पष्ट करें।

ज्योति ने लिखा- “आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ, यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है। हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं। आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है। मैं जानती हूं कि मैं अपनी बात सिद्ध कर सकती हूं। यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए।”

Pawan Singh & Jyoti Controversy
Pawan Singh & Jyoti Controversy

Pawan Singh & Jyoti Controversy

ज्योति ने आगे लिखा “जहां तक चुनाव का प्रश्न है, यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं और जहां तक आपने ‘डेढ़ घंटे बैठने’ की बात कही है, तो आपके फ़्लैट में मेरे आने और वहां से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में उपलब्ध है। मैं आशा करती हूं कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे।”

ये भी पढ़ें- Jyoti Singh के सपोर्ट में Khesarilal Yadav ने Pawan Singh को सुनाई खरी-खोटी, कहा- कितना गिरोगे…

Neha Singh