Pushpa के धमाकेदार सॉन्ग Oo Antava की तुर्की में कॉपी, मच रहा भयंकर बवाल!

Summary :

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) का सुपरहिट गाना ‘ऊ अंतावा’ (Oo Antava) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार चर्चा इसकी पॉपुलैरिटी या डांस मूव्स को लेकर नहीं, बल्कि एक विवाद को लेकर हो रही है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद, जिन्हें डीएसपी (DSP) के नाम से जाना जाता है, उन्होंने तुर्की की सिंगर अतिये पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने गाने ‘अनलयाना’ में ‘ऊ अंतावा’ की धुनों की नकल की है। डायरेक्टर ने क्या कहा डीएसपी का दावा है कि तुर्की सिंगर के गाने में ‘ऊ अंतावा’ (Oo…

devi sri prasad oo antava song 2

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) का सुपरहिट गाना ‘ऊ अंतावा’ (Oo Antava) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार चर्चा इसकी पॉपुलैरिटी या डांस मूव्स को लेकर नहीं, बल्कि एक विवाद को लेकर हो रही है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद, जिन्हें डीएसपी (DSP) के नाम से जाना जाता है, उन्होंने तुर्की की सिंगर अतिये पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने गाने ‘अनलयाना’ में ‘ऊ अंतावा’ की धुनों की नकल की है।

डायरेक्टर ने क्या कहा

डीएसपी का दावा है कि तुर्की सिंगर के गाने में ‘ऊ अंतावा’ (Oo Antava) से काफी मेल खाते बीट्स, टेम्पो और म्यूजिक एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नाराजगी जताते हुए डीएसपी ने कहा, “दुनियाभर से हमारे गाने को सराहा गया है, लेकिन जब इसकी कॉपी सामने आती है तो दुख होता है। अतिये के नए गाने में साफ तौर पर ‘ऊ अंतावा’ से समानताएं दिख रही हैं। ये प्रेरणा नहीं, बल्कि सीधी नकल है।”

devi sri prasad oo antava song

डीएसपी ने यह भी बताया कि वह इस मामले में कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को लेकर गंभीर हूं और हम इसे लीगल तरीके से देखेंगे। हालांकि मुझे गर्व है कि हमारे देश का संगीत ग्लोबल लेवल पर पहचाना जा रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी नकल कर ली जाए।”

कब शुरू हुआ विवाद

इस विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई, जब एक यूजर ने ‘अनलयाना’ का एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “2024 में रिलीज हुए इस तुर्की गाने की धुन और बीट्स ‘ऊ अंतावा’ (Oo Antava) से काफी हद तक मिलती हैं। यह केवल सैंपलिंग नहीं, बल्कि सीधे तौर पर कॉपी है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “अरे ये तो साफ-साफ डीएसपी का म्यूजिक है, चोरी कर लिया।” वहीं किसी ने कहा, “ऊ अंतावा मामा… पुष्पा द राइज की यादें ताजा हो गईं।”

गाना बना एक आइकॉनिक नंबर

‘ऊ अंतावा’ (Oo Antava) को 10 दिसंबर 2021 को आदित्य म्यूजिक ने रिलीज किया था। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे थे और आवाज दी थी इंद्रावती चौहान ने। गाने में सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन की दमदार केमिस्ट्री और हुक स्टेप ने इसे एक आइकॉनिक नंबर बना दिया था।

devi sri prasad oo antava song 1

क्या कोर्ट तक पहुंचेगा मामला

अब जब यह गाना एक बार फिर चर्चा में आया है, लेकिन इस बार एक अंतरराष्ट्रीय विवाद की वजह से, तो देखना दिलचस्प होगा कि डीएसपी अपने इस म्यूजिक राइट्स को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं। क्या ये मामला कोर्ट तक पहुंचेगा या फिर सुलह की कोई राह निकाली जाएगी फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री में गरमाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: Rajkummar Rao फिल्म Maalik का रिलीज हुआ ट्रेलर, खूंखार अवतार में नजर आए एक्टर

Yashika Jandwani