इस दिन रिलीज होगी R Madhavan और Fatima Sana Sheikh की अपकमिंग फिल्म “Aap Jaisa Koi”

Summary :

आर माधवन संग रोमांस करती नज़र आएंगी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख

आर. माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘आप जैसा कोई’ टूटी हुई उम्मीदों और पुराने सोच के बीच पनप रही भावनाओं की कहानी है।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर आर. माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

निर्देशक विवेक सोनी ने कहा, “‘आप जैसा कोई’ एक ऐसी फिल्म है, जो अपने चारों ओर बनाई गई दीवारों को तोड़कर बाहर निकलने पर जोर देती है। यह फिल्म प्यार में झिझक और कमजोरी को अपनाने के बारे में है।”

Aap Jaisa Koi

फिल्म में आर. माधवन ‘श्रीरेणु’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक शांत स्वभाव के संस्कृत के शिक्षक हैं। वहीं फातिमा सना शेख ‘मधु’ नाम की लड़की के किरदार में हैं, जो एक जिंदादिल फ्रेंच की टीचर हैं। दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं, लेकिन कहानी में दोनों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही फिल्म का खास हिस्सा है। यह फिल्म सिर्फ रोमांस की नहीं, बल्कि परिवार, अपनेपन और बराबरी वाले रिश्ते की भी कहानी है।

सोनी ने कहा कि कॉमेडी रोमांस ड्रामा ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के बाद नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना अच्छा और संतोषजनक अनुभव रहा। निर्देशक ने कहा, “मैं एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाने को उत्साहित हूं जो कोमल, उलझी, लेकिन दिल से जुड़ी हुई है। यह कहानी दिखाती है कि सच्चे प्यार में दिल खोलकर किसी को अपनाने के लिए हिम्मत चाहिए। आर. माधवन और फातिमा सना शेख ने अपने किरदारों को दिल से निभाया है। नेटफ्लिक्स के दर्शक इस फिल्म से खुद को जोड़ पाएंगे।”

एक्टर्स को उनकी फीस न मिलने पर फिल्म Welcome to the Jungle की रद्द हुई शूटिंग, मेकर्स की बढ़ी चिंता

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘आप जैसा कोई’ टूटी हुई उम्मीदों और पुराने सोच के बीच पनप रही भावनाओं की कहानी है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में कई खूबसूरत सीन हैं। इसमें आर. माधवन, फातिमा सना शेख, आयशा रजा और बाकी कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। फिल्म देखने में बहुत खूबसूरत और दिल को छूने वाली है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट, जो फिल्मों में रोमांस दिखाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस पारंपरिक प्रेम कहानी को एक नए और आज के जमाने के अंदाज में पेश किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स की उन कई खास फिल्मों में से एक है जो हम इस साल ला रहे हैं।

Aap Jaisa Koi

यह फिल्म धर्माटिक एंटरटेनमेंट की तरफ से करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने मिलकर बनाई है। फिल्म ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.