नए धमाके के साथ लौटे हैं Ram Charan, Peddi में दिखेगा खतरनाक ट्रेन सीक्वेंस, सामने आई झलक

Summary :

हैदराबाद में ‘पेड्डी’ के लिए खास ट्रेन सेट पर रोमांचक शूटिंग

फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण एक अनोखे ट्रेन एक्शन सीन में नजर आएंगे, जो भारतीय सिनेमा में पहली बार होगा। हाई-बजट सीन के लिए हैदराबाद में भव्य सेट तैयार किया गया है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और शिवा राजकुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक बुची बाबू सना की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ की यूनिट शानदार ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जो अनोखे ट्रेन एक्शन सीन की शूटिंग करते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, भारतीय सिनेमा में पहली बार ऐसा सीन देखने को मिलेगा।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में एक बड़े सेट पर हो रही है, जिसे खास तौर पर इस रोमांचक एक्शन सीन के लिए तैयार किया गया है।

मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला ने इस ट्रेन सेट को इतनी बारीकी से तैयार किया है कि यह अपने आप में एक शानदार नजारा है। इस हाई-बजट एक्शन सीन के दौरान राम चरण अपने करियर के सबसे खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। इस सीन की शूटिंग 19 जून तक चलेगी।

एक्शन कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी नबकांत मास्टर ने संभाली है, जो ‘पुष्पा 2’ के लिए मशहूर हैं। यह सीन फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा होने वाला है।

राम चरण अपने किरदार में पूरी तरह डूबकर निर्देशक बुची बाबू सना के भव्य विजन को जीवंत करने में जुटे हुए हैं। फिल्म की झलक के अलावा दर्शक कहानी और कलाकारों को भी पसंद कर रहे हैं। यह कहानी की व्यापकता के कारण बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने वाला है।

फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसे वेंकट सतीश किलारु ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। हाल ही में एक गांव की पृष्ठभूमि पर कुछ अहम सीन और एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए हैं।

फिल्म में राम चरण के साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिनेमैटोग्राफी आर रत्नवेलु, संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान और एडिटिंग नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली का है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.