करण जौहर के शो में में जब से बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने ये कबूल किया है की उन्हें प्यार का पंचनामा फेम कार्तिक आर्यन पर क्रश है तब से ही उनके फैंस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है। दिलचस्प बात ये भी है की सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आज तक मिले नहीं थे।
अब इन दोनों को मिलवाने का जिम्मा उठाया बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए है। आपको बता दें इस फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में रणवीर के अपोजिट काम कर रही है।
दोनों इसी प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में साथ पहुंचे जहाँ कार्तिक आर्यन पहले से मौजूद थे। कार्तिक आर्यन को देखते ही रणवीर सिंह ने उनके लिए एक आदर्श विंगमैन बनने का फैसला किया और कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के पास तक ले आये।
इसके बाद कार्तिक का वेलकम करते हुए उन्हें सारा अली खान से मिलवाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। रणवीर को अपने खास मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है और इस वीडियो में भी उनकी मस्ती साफ़ देखी जा सकती है।
इस मौके पर भी रणवीर सिंह कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को मिलवाते समय हार्ट का साइन बनाते हुए मस्ती कर रहे थे।
इससे पहले एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से सारा अली खान के बारे में पुछा गया और सवाल किया गया कि सारा आपको पसंद करती है, इस बारे में आप क्या कहना कहते है तब कार्तिक ने यही कहा था सारा बेहद खूबसूरत और आकर्षक है।
डेटिंग के बारे में सवाल करने पर कार्तिक आर्यन ने यही कहा की वो सारा अली खा के साथ कॉफ़ी पीने जाना पसंद करेंगे। अब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच मुलाकात तो हो ही चुकी है देखना होगा की दोनों आगे क्या सोचते है और इन दोनों के पीछे प्यार का रिश्ता बन पाता भी है या नहीं।
देखें विडियो :
https://www.instagram.com/p/BrlHn3UjcSf/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









