Ranveer Singh ने खास अंदाज में Deepika को विश की शादी की सालगिरह, शेयर की अनसीन फोटोज

Summary :

रणवीर सिंह ने आज ही के दिन अपने प्यार दीपिका पादुकोण से 6 साल पहले शादी की थी। आज शादी की 6वीं एनिवर्सरी के दिन रणवीर सिंह ने दीपिका की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की 6वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे इस बॉलीवुड कपल ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया था। अब गुरुवार को अपनी एनिवर्सरी पर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर जमकर प्यार बरसाया है। इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका की अनसीन फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण मस्ती में नजर आ रही हैं। इनमें से कुछ फोटो में दीपिका पादुकोण आईस्क्रीम का आनंद ले रही हैं।

रणवीर सिंह ने शेयर की दीपिका की अनसीन तस्वीरें

रणवीर सिंह ने अपनी 6वीं एनिवर्सरी पर दीपिका पादुकोण की अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए खूब प्यार बरसाया है। इन तस्वीरों के साथ रणवीर ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। तस्वीरों की सीरीज में दीपिका की अनोखी तस्वीरें शामिल हैं। जहां अधिकांश तस्वीरों में दीपिका आइसक्रीम का लुत्फ़ उठाती दिख रही हैं, वहीं कुछ तस्वीरें उनकी यात्राओं की भी हैं। रणवीर ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें दीपिका खूब हंसती नजर आईं. इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘वैसे तो हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस है, लेकिन आज मुख्य दिन है, मैं तुमसे प्यार करता हूं।’

फैन्स ने भी लुटाया प्यार

इस बलीवुड जोड़े को फैन्स से भी एनिवर्सरी पर खूब प्यार और दुआ मिली है। एक फैन ने इस पोस्ट के कमेंट में लिखा, ‘हम आप दोनों से प्यार करते हैं और बेबी दुआ से भी। हैप्पी एनिवर्सरी दीपवीर।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं आपकी सारी खुशियों की कामना करता हूं और आप हमेशा साथ रहेंगे।’ बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी। इस जोड़े ने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। इस सेरेमनी में परिवार और निजी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद बॉलीवुड कपल ने वापसी के बाद उन्होंने मुंबई में एक भव्य शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था। जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए थे।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।