Rajkummar Rao की फिल्म Maalik की बदली रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज

Summary :

‘मालिक’ में गैंगस्टर अवतार में दिखेंगे राजकुमार राव, जानें नई रिलीज डेट

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में राजकुमार राव एक बेरहम और ताकतवर गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

राजकुमार राव एक बार फिर अपने अपकमिंग फिल्म के ज़रिये अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। बता दें, अपने इंटरेस्टिंग करैक्टर और कॉमेडी रोल्स से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले राजकुमार राव अब एक एक्शन फिल्म में गैंगस्टर अवतार में दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है, हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

कब होगी रिलीज

पहले यह एक्शन ड्रामा फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मालिक’ अब 11 जुलाई 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म की नई तारीख की जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रौब, रुतबा और राज होगा मालिक का।”

क्या होगी फिल्म की कहानी

‘मालिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें राजकुमार राव पहली बार एक बेरहम और ताकतवर गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक आम व्यक्ति के सत्ता तक पहुंचने के संघर्ष और राजनीति को दर्शाएगी। इसके साथ ही फिल्म में भरपूर एक्शन, थ्रिल और इमोशंस की झलक देखने को मिलेगी। बता दें, इसका निर्देशन पुलकित कर रहे हैं, जो इससे पहले भी थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। इस वक्त फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर काम चल रहा है।

Rajkummar RaoSuniel Shetty बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार, फिल्म Kesari Veer से आउट हुआ फर्स्ट लुक

एक्शन-पैक्ड फिल्म

फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी (टिप्स फिल्म्स) और जय शेवक्रमणी (नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स) के द्वारा किया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं, क्योंकि राजकुमार राव का यह अब तक का सबसे अनोखा और एक्शन-पैक्ड किरदार बताया जा रहा है।

Rajkummar Rao

फिल्म ‘भूल चूक माफ’

राजकुमार राव की बात करें तो ‘मालिक’ से पहले वह ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे, जो एक टाइम लूप पर बेस्ड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस वामीका गब्बी भी नजर आएंगी। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार अपनी सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘स्त्री 3’ में भी वापसी कर रहे हैं। राजकुमार राव के फैंस के लिए आने वाले महीने काफी धमाकेदार साबित होने वाले हैं।

Yashika Jandwani