इन दिनों देश में कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है। रोज लाखों केस और सैकडों मौतों ने देश को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में कई सेलेब्स देश के साथ एकजुट नजर आ रहे हैं। वहीं अभी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एक्टर ने रविवार को महामारी के खिलाफ लड़ाई में लगे फ्रंटलाइन वर्करों को पांच हजार फूड पैकेट भेजे हैं। इस बात की जानकारी युवा सेना मेंबर राहुल कनल ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर दी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खाना पहुंचाने से पहले खुद टेस्ट करते नजर आए।
वीडियो में आप सलमना खान को मरून रंग की शर्ट पहने देख सकते हैं। माहमारी को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने मास्क का भी इस्तेमाल किया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है वे पहले खुद खाना टेस्ट करते हैं। इसी के साथ उन्होंने किस तरह से खाने की पैकिंग हुई है ये भी देखा। वीडियो में खाना चखने के बाद सलमान तुरंत मास्क भी पहन लेते हैं। एक्टर के आस-पास मौजूदा टीम भी गाइडलाइन्स को फॉलो करती नजर आई।

बता दें कि सलमान के अलावा सोनू सूद भी काफी मदद करते नजर आ रहे हैं। पूरे देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की काफी कमी होने के कारण कोविड पेशेंट को बहुत परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों को देख अब सोनू सूद ने एक कदम उठाया है। दरअसल, सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप के जरिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है।
वहीं अक्षय कुमार ने देश की स्थिति को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। बता दें, सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया है फिल्म का पहला गाना सीटी मार भी आज रिलीज हो चुका है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 3’ और ‘अंतिम’ में भी नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



