इस शख्स के साथ गोवा ट्रिप पर निकली Sara Ali Khan, उड़ चुकी है अफेयर की अफवाह

Summary :

बॉलीवुड की बबली और मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस की हाल ही में विक्की कौशल संग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। जहां फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की थी।

बॉलीवुड की बबली और मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस की हाल ही में विक्की कौशल संग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। जहां फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की थी। ऐसे में अब फिल्म के सक्सेस के बाद सारा अली खान काम से दूर वेकेशन मनाने निकल गयी हैं। लेकिन सारा जिस शख्स के साथ वेकेशन पर निकली है उनका नाम सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। 
दअरसल सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कुछ दिनों से गोवा में चिल कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया है। इस दौरान वह जेहान हांडा के साथ पोज देती हुई नजर आईं। एक फोटो में सारा, जेहान की बाहों में हाथ डाले पोज दे रही हैं। बाकी की दोनों फोटोज में सारा और जेहान ने स्टाइलिश पोज दिया। 
जेहान जहां नियॉन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं ग्रीन शॉर्ट्स, मैचिंग ब्रालेट और व्हाइट क्रॉप टॉप में सारा स्टाइलिश लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, “गोवा को हरा-भरा बनाएं।” ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन है ये जेहान हांडा, तो आपको बता दे की ये कोई और नहीं बल्कि सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।
कुछ साल पहले दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों को हवा देने का काम सारा के एक पोस्ट ने किया था। उन्होंने जेहान के साथ फोटो शेयर कर लिखा था- ‘लव यू। मुझे वापस ले जाओ।’ 
हालांकि, सारा और जेहान ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म 29 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं।

Desk Team