बॉलीवुड फिल्म जगत को अगर सबसे ज्यादा किसी चीज से डर लगता है तो वो है पाइरेसी से और हो भी क्यों की भारी भरकम बजट के साथ फिल्म तैयार की जाती है और फिल्म लीक होने से एक झटके में सब कुछ डूब जाता है। शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म जीरो भी अब पाइरेसी के चंगुल में फंस गयी है।
जी हाँ शाहरुख़ खान , अनुष्का शर्मा , कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की गयी थी और रिलीज़ के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गयी।
साथ ही आपको बता दें ये काम किसी तमिल रॉकर्स जैसी पाइरेसी वेबसाइट या किसी टोरेंट का काम नहीं है बल्कि फेक ट्विटर हैंडल्स पर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म जीरो के क्लिप्स शेयर किये गए हैं।
फिल्म क्रिटिक के अनुसार ट्विटर पर काफी सारे फेक अकाउंट है जो पाइरेसी के धंधे में लिप्त है और कोई भी नयी फिल्म आते ही उसके क्लिप्स लीक करते है और कई बार तो पूरी की पूरी फिल्म भी ऑनलाइन लीक कर देते है।
अभी तक फिल्म की टीम की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी है और ना ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। अब देखना होगा की फिल्म के निर्माता और उम्मीद की जा रही है की जल्द ही इसपर कोई कार्यवाही की जायेगी।
आपको बता दें फिल्म जीरो का बजट करीब 200 करोड़ है और पहले दिन उम्मीद की जा रही थी की ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर करीब 25 करोड़ की कमाई कर सकती है।
फिल्म लीक होने की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन पर कितना फर्क पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा पर उम्मीद है की इस वीकेंड ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई के करीब पहुँच जाएगी।



Download Android App
Download iOS App









