संदीप सिंह की सुशांत के निधन के बाद बहन मीतू से बात, चैट स्क्रीनशॉट हुए वायरल

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में आए दिन हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी तीनों कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में आए दिन हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी तीनों कर रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर और दिवंगत अभिनेता के दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के बाद सीबीआई के निशाने पर वह भी आ गए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद संदीप उनके घर, पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार इन सभी में शामिल रहे थे। 
सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह ने शेयर किए थे। उन्हीं पोस्ट से पता चला था कि दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। इसी बीच ये सवाल भी सामने आए कि सुशांत के घरवालों से संदीप की कभी मुलाकात नहीं हुई थी तो परिवार की ओर इतनी सहानुभूति कैसे। 
इन सभी बातों के पीछे यही कहा जा रहा है कि उनका कोई मकसद हो सकता है या फिर कोई बात छुपाने की कोशिश हो रही है। हालांकि इन सभी बातों पर संदीप ने चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ व्हाट्सएप चैट शेयर की हैं जो सुशांत की बहन मीतू सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर के साथ की हैं। 
संदीप ने इंस्टा पर पहला पोस्ट करते हुए लिखा, सॉरी भाई,मेरी खामोशी ने 20 साल से बनाई मेरी इमेज और परिवार को टुकड़ांे में बांट दिया है। मुझे नहीं पता था कि आजकल के समय में दोस्ती को सर्टिफिकेट चाहिए होता है। आज मैं हमारे पर्सनल चैट्स को पब्लिक के सामने रख रहा हूं, क्योंकि यही एक आखिरी जरिया है हमारे रिश्ते को साबित करने का। 

संदीप ने दूसरे पोस्ट में कहा, 14 जून को जब मैंने तुम्हारे बारे में सुना, मैं खुद को रोक नहीं पाया और तुम्हारे घर की ओर दौड़ पड़ा पर वहां मीतू दीदी के अलावा किसी को ना देखकर शॉक्ड रह गया। मैं आज भी सोच रहा हूं कि वहां उस वक्त तुम्हारी बहन के साथ उस मुश्किल घड़ी में खड़ा रहकर मैंने गलती की या मुझे तुम्हारे दोस्तों के आने का इंतजार करना चाहिए था। 

संदीप ने तीसरे पोस्ट में कहा, सभी लोग कह रहे हैं कि तुम्हारा परिवार मुझे नहीं जानता था। हां ये सच है। मैं कभी तुम्हारे परिवार से नहीं मिला। लेकिन शहर में शोक मनाती एक अकेली बहन को भाई के अंतिम संस्कार में मदद करना क्या मेरी गलती थी?एंबुलेंस ड्राइवर के बयान के बाद भी उसके साथ हुई मेरी बातचीत पर उठ रहे सवालों को खत्म करने के लिए मैं बस इतना कहना चाहूंगा। 

बस मुझपर लगाए गए मॉरिशस की कहानी की अटकलों को खत्म करना चाहता हूं जो कि ईर्ष्या के कारण मेरी सेल्फ मेड इमेज को खराब करने के लिए गढ़ी गई है। मॉरिशस पुलिस की ओर से दिया लेटर शेयर कर रहा हूं। वहां ऐसा कोई केस कभी फाइल नहीं हुआ है। 

बता दें कि सुशांत चैट्स के सामने आने के बाद पता लगता है कि सुशांत के पोस्टमार्टम से लेकर उनके डेथ सर्टिफिकेट का सारा काम संदीप ने ही देखा था। हालांकि खबरों की मानें तो यह भी कहा जा रहा था कि इस मामले पर मीतू से भी संदीप ने बात की है। 

Desk Team