अभिनेता की मृत्यु हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है,लेकिन इस केस में अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिर मौत हुई तो हुई कैसे और सुशांत के खुदखुशी कर लेने के पीछे की कहानी भी अभी तक केवल रहस्य ही बना हुआ है। खैर,सुशांत सिंह डायरी मेंटेन करते थे साथ ही उनके पास फ्यूचर प्लान लिखने के लिए वाइट बोर्ड भी था।

क्यों आत्महत्या से पहले नहीं लिखा कोई सुसाइड नोट?
सुशांत ने खुद को फांसी के फंदे में लटकने से पहले किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा। अब ये बातें लोगों के जहन में परेशानी पैदा कर रही है। वैसे सुशांत की हैंडराइटिंग का ऐनालिसिस पहले भी एक्सपर्ट्स कर चुके हैं। रिया चक्रबर्ती ने भी एक नोट शेयर किया था और उनका कहना था कि यह सुशांत ने लिखा है। अब हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने सुशांत के नोट्स को देखकर उनके बारे में काफी कुछ बताया है।

हैंडराइटिंग नहीं में क्या हुआ खुलासा
एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह के 15 पेज के नोट्स हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के हवाले थे और इन्हीं को इनको देखकर सुशांत के बारे में बहुत कुछ जानने को भी मिला है। इन नोट्स में सुशांत ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग की हुई थी। सुशांत की हैंडराइटिंग में जो कुछ साफ दिख रहा है वो है उनकी लाफइ स्ट्रेट फॉरवर्ड थी और राइडिंग को देख ऐसा कुछ नहीं लगता कि एक्टर डिप्रेशन में थे। एक्सपर्ट ने बताया का डिप्रेस इंसान डाउनवर्ड लिखता है। सुशांत के नोट्स में ये नहीं दिखाई दिया।

वैसे तो अभिनेता के आत्महत्या कर लेने के बाद उनके डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी बता चुके हैं कि करीब 6 महीने से उनका इलाज चल रहा था। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया भी यह बात कह चुकी हैं। हालांकि सुशांत के पिता केके सिंह और पुराने स्टाफ साथ ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



