रिया चक्रवर्ती ने मुर्दाघर में सुशांत की डेड बॉडी को देखकर कहा था- ‘Sorry Babu’, इस वजह से यूजर्स ने लगाई क्लास

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और आए दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हालांकि सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और आए दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हालांकि सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों से रिया चक्रवर्ती को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में यह सामने आया कि जब रिया चक्रवर्ती मुर्दाघर सुशांत की मौत के बाद उन्हें आखिरी बार देखने गयी तो उन्होंने सॉरी बाबू सुशांत को देखकर कहा था। इस बात के सामने आने के बाद  सॉरी बाबू सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया है। 
रिया के इस रिएक्शन पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं दर्शक तो यह भी अंदाजा लगाना शुरू हो गए हैं रिया ने ऐसा क्यों कहा। इससे पहले सुशांत के एक पड़ोसी ने बयान देते हुए कहा था कि सुशांत के घर की लाइट्स जल्दी 13 जून की रात को बंद हो गईं थीं। पड़ोसी के इस बयान के सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें भी निशाने लिया। इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, बिना किसी के पूछे हमारा ध्यान भटकाने के लिए ये सब कहानियां बनाई जा रही हैं। सॉरी बाबू वाली कहानी भी स्क्रिप्टेड है।

अन्य यूजर ने कहा, रिया ने सुशांत का फ्लैट बदलवाया, रिया ने कुक को और सुशांत के सभी करीबी सहयोगियों को बदल दिया। क्या  सिर्फ सॉरी बाबू कहने के लिए उसकी छाती को छुने के लिए रिया मुर्दाघर गई थीं, दोनों ने मिलकर सुशांत को मारा है और अब यह सब ड्रामा किया जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 15 जून को फिल्म मेकर और एक्टर के दोस्त सुरजीत सिंह राठौर कूपर अस्पताल में गए थे और एक न्यूज़ एजेंसी से उस दिन के एक वाकया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, मैं करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचा था। करीब 11:30 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां आए और मुझसे कहने लगे कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। पुलिसवालों से बात कर उसे सुशांत का चेहरा दिखा दो। मैंने पुलिस वालों से बात की और रिया को लेकर मुर्दाघर के अंदर पहुंच गया। जैसे ही मैंने सुशांत के चेहरे से चादर हटाई, रिया ने उनके सीने पर हाथ रखा और कहा- ‘सॉरी बाबू’। हम 5 से 7 मिनट तक अंदर रुके रहे।
सुरजीत में आगे कहा कि सुशांत का शव रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती और उनकी मां भी देखना चाहते थे। लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस ने देखने नहीं दिया। सुरजीत ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी से उन्होंने बात की और फिर सुशांत का शव देखने वह और रिया अंदर गए थे।

Desk Team