बॉलीवुड कभी किसी के लिए नहीं रुकता। यहां रोज़ हज़ारो लोग आते है और एक्टर बनने का सपना देखते है लेकिन बहोत ही कम लोगो का वो सपना पूरा हो पाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां कुछ ऐसे भी एक्टर्स है जिन्होंने अपनी पहचान बॉलीवुड में बनाने के बाद खुद के लिए दूसरा करियर ऑप्शन चुन लिया और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शामिल रहा है। उन्होंने अभिनेता से राजनेता बनने की पहल की। शत्रुघ्न सिन्हा अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

रजत बेदी
कोई..मिल गया, इंटरनेशनल खिलाड़ी और जानी दुश्मन जैसी कई जानी-मानी फिल्मों में खलनायक का काम कर चुके रजत ने भी एक्टिंग को अलविदा कह दिया। हालांकि वह बॉलीवुड में बहुत अच्छा कर रहे थे, लेकिन बेहतर बिज़नेस प्रोजेक्ट्स के कारण वो कनाडा में शिफ्ट हो गए।

राहुल खन्ना
विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के बड़े भाई के पास बॉलीवुड में बड़ा मुकाम बनाने के लिए सब कुछ था। न केवल एक्टिंग के आधार पर बल्कि उनकी राइटिंग स्किल्स के मामले में भी। भले ही उन्होंने बहोत कुछ हासिल किया और उन्हें इतने सारे अवसर मिले लेकिन उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को छोड़ दिया। अब वो इंस्टाग्राम पर एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करते हैं।

साहिल खान
साहिल खान अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गए थे। लेकिन उनके बॉलीवुड में कुछ बड़े स्टार्स से पंगे भी हुए। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और अब वो फिटनेस को ही अपना बिज़नेस बना चुके हैं और उनकी बहुत सारी जिम फ्रेंचाइजी हैं।

चंद्रचूर सिंह
क्या कहना और जोश जैसी हिट फिल्मो का हिस्सा रहे चंद्रचूर सिंह धीरे-धीरे बॉलीवुड से गायब हो गए और कुछ और उन्होंने करियर बनाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



