सिर्फ असिन ही नहीं बल्कि इन 5 एक्ट्रेसेस ने भी रोमांस किया हीरो के साथ और पति चुने बिजनेसमैन

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर बिजनेसमैन पति से शादी की।

बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर शादी कर ली। इन अभिनेत्रियों में असिन भी है जो आज  अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है।  असिन ने अपने करियर के ऐसे मोड़ पर शादी का फैसला लिया जब वो कामयाबी की ऊंचाइयां छू रही थी।
 बहुत से बॉलीवुड सितारों के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने वाली आसीन को अपना हमसफर मिला एक बिजनेसमैन में जिनका नाम राहुल शर्मा है। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं। 
हालांकि ये पहला मौका नहीं  जब किसी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से बाहर शादी की हो। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर बिजनेसमैन पति से शादी की। 
आयशा टाकिया


बॉलीवुड की सबसे मासूम अभिनेत्रियों में से एक आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी की है,  जिनका रेस्तरां के कारोबार हैं। आयशा टाकिया के ससुर अबू आजमी समाजवादी पार्टी के नेता है। 
जूही चावला


एक्ट्रेस जुही चावला ने भी इंडस्ट्री से बाहर उद्योगपति जय मेहता को अपनी जिंदगी का हमसफ़र चुना , जो नामी बिजनेसमैन है।  जूही और उनके पति आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।
शिल्पा शेट्टी


साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है और दोनों की मुलाकात परफ़्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। वहां से दोनों में करीबी बड़ी और जल्द शादी का फैसला भी हो गया। 
सेलिना जेटली


एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पीटर हैग के साथ शादी की है जो  एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग और होटल कारोबारी हैं।  दोनों ने कई सालों तक डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की। 
टीना मुनीम


एक्ट्रेस टीना मुनीम को भी अपना प्यार मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी में मिला। दोनों ने साल 1991 में शादी की और शादी के बाद टीना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 

Ujjwal Jain