Toxic के टीजर में दिखेगा तबाही का खौफनाक मंजर, Yash का कैरेक्टर देख रूह कांप जाएगी आपकी

Summary :

Toxic Teaser Out: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी दमदारी एक्टिंग से जान डाल देने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लकरे चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में फिल्म का टीजर मेकर्स ने रिलीज किया. जिसमें खून-खराबा और मारधाड़ से देखने को मिल रही है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म के टीजर में यश का खतरनाक लुक सच में देखने लायक है. Toxic Teaser Released: क्या है फिल्म टॉक्सिक के टीजर में ये पूरा टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को…

Toxic Teaser Out: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी दमदारी एक्टिंग से जान डाल देने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लकरे चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में फिल्म का टीजर मेकर्स ने रिलीज किया. जिसमें खून-खराबा और मारधाड़ से देखने को मिल रही है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म के टीजर में यश का खतरनाक लुक सच में देखने लायक है.

Toxic Teaser Released: क्या है फिल्म टॉक्सिक के टीजर में


ये पूरा टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है कि इस बार जंग अलग है. सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, छोड़ दो राया… इट्स ओवर. बता दें कि फिल्म में यश के किरदार का नाम राया है. इसके बाद टॉक्सिक के टीजर में यश की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई हैं. वहीं उनका लुक काफी खौफनाक और डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जोरदार है. यश कहते हैं कि अभी ओवर नहीं हुआ है, जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है.

Yash’s Toxic Teaser Released: कौन है टॉक्सिक का विलेन?

Toxic Teaser Out
Toxic Teaser Out (Source: Social Media)

फिल्म टॉक्सिक के टीजर में 1.28 मिनट पर एक कैरेक्टर की एंट्री होती है. उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसी के साथ यश की टक्कर होने वाली है. हालांकि अगर आप उस कैरेक्टर को ध्यान से देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि शायद वो फिल्म का विलेन है. क्योंकि जिस तरह से इस कैरेक्टर को दिखाया गया, वो यश के खिलाफ काफी खूंखार लग रहा है.

Toxic Teaser Out: कब रिलीज होगी फिल्म टॉक्सिक

Toxic Teaser Out
Toxic Teaser Out (Source: Social Media)

सुपरस्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. वहीं आपको बता दें कि फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं, मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है. इसी के साथ मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 600 करोड़ का है.

Toxic Teaser Out: धुरंधर 2 से होगी टॉक्सिक की टक्कर

Toxic Teaser Out
Toxic Teaser Out (Source: Social Media)

लेकिन सबसे खास बात तो ये है कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. ऐसे में यश की फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश सबसे ज्यादा भयंकर होने वाला है, क्योंकि दोनों ही फिल्मों की हाईप बेहद ही ज्यादा बनी हुई है.

Read More: O Romeo की कमाई में आई भारी गिरावट, मेकर्स हुए निराश

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।