कब और कहां होगा MET Gala 2025, Shah Rukh Khan – Diljit Dosanjh समेत पहुंचेंगे ये फिल्मी सितारें

Summary :

मेट गाला 2025: न्यूयॉर्क में दिखेगा फैशन का जलवा

मेट गाला 2025 का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में होगा। इस साल की थीम ‘सुपरफाइन टेलरिंग: ब्लैक स्टाइल’ है, जिसमें ग्लोबल फैशन और कल्चर को हाईलाइट किया जाएगा। बॉलीवुड से कियारा आडवाणी और शाहरुख खान जैसे सितारे इस इवेंट में शामिल होंगे। दिलजीत दोसांझ की पहली उपस्थिति भी चर्चा में है।

दुनिया के सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट्स में से एक, मेट गाला 2025 एक बार फिर सुर्खियों में है। यह इवेंट हर साल की तरह इस बार भी बड़े लेवल पर होने जा रहा है, जहां ग्लैमर और फैशन का एक अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस साल मेट गाला में भारतीय सेलेब्स का जलवा भी देखने को मिलेगा, जिनमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ समेत बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी शामिल होंगे। इसी बीच आइए जानते हैं कि इस साल मेट गाला 2025 कब और कहां होने वाला है।

कब और कहां होगा इवेंट

मेट गाला 2025 का इवेंट इस साल 5 मई को न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में किया जाएगा। बता दें, यह इवेंट हर साल ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के स्प्रिंग एग्ज़ीबिशन को प्रमोट करने के लिए होता है। वहीं इस साल की थीम “सुपरफाइन टेलरिंग: ब्लैक स्टाइल” रखी गई है, जो ब्लैक फैशन और कल्चर को हाईलाइट करेगी। इस खास मौके पर दुनियाभर के दिग्गज फैशन डिजाइनर और सेलेब्रिटीज अपने क्रिएटिव ड्रेसिंग स्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आएंगे।

MET Gala 2025

कियारा आडवाणी होंगी मौजूदगी

खास बात ये है कि इस बार मेट गाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौजूदगी को लेकर खूब चर्चाएं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कियारा इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर में हैं और इस खास इवेंट में उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ पहली बार मेट गाला में शामिल होने जा रहे हैं, जो कि इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए एक यादगार पल होने वाला है।

MET Gala 2025

इसके अलावा खबरें हैं कि शाहरुख खान भी इस साल के इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन अगर किंग खान इवेंट में नजर आते हैं, तो यह बेहद खास पल होने वाला है।

Shraddha Kapoor ने Stree 2 की सक्सेस के बाद अपनी बढ़ाई Fees, अब एकता कपूर की फिल्म में आएगी नजर

कहा होगा लाइव स्ट्रीम

मेट गाला 2025 को इस साल वोग द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इवेंट की पूरी कवरेज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी देखी जा सकेगी। वोग के यूट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 मई को शाम 6:00 बजे से रेड कारपेट का लाइव स्ट्रीमिंग होगा।

MET Gala 2025

दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म

मेट गाला की शुरुआत साल 1948 में सोसायटी मिडनाइट सपर के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ यह फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। हर साल इसकी थीम बदली जाती है, जो फैशन का एक नया लेवल सेट करती है। इस साल का मेट गाला न केवल फैशन लवर्स के लिए, बल्कि भारत के लिए भी खास होने वाला है क्योंकि देश के कलाकार ग्लोबल स्टेज पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं।

Yashika Jandwani