रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से फेमस हुईं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों शहनाज का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फेमस यूट्यूबर और म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है।

वीडियो में शहनाज गिल कहती हैं, ”क्या करूं मैं मर जाऊं। मेरी कोई फीलिंग नहीं है। तुम्हारी फीलिंग तुम्हारी। तोड्डा कुत्ता टॉमी साडा कुत्ता, कुत्ता।” यशराज ने बिग बॉस के इस वीडियो में म्यूजिक जोड़कर जबरदस्त सॉन्ग बनाया है, जिसमें शहनाज गिल डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो सॉन्ग में मोहब्बतें फिल्म के गाने पैरों में बंधन है का ढोल बीट मिक्स किया है जो सुनने में काफी मजेदार है।

शहनाज गिल के इस वीडियो की बात करें तो उनका ये वीडियो बिग बॉस के घर का है जिसे यशराज ने रीक्रिएट किया है। ये पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल अपने भोले अंदाज को लेकर सुर्खियों में है बल्कि उन्हे उनके इसी अंदाज ने फैंस के दिलों में जहग दिलाई हैं।

यशराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- Tommy. दुख, दर्द, आंसू, फीलिंग। शहनाज गिल किसी भी भाषा में पंजाबी बोल सकती हैं। मैं इसे मिल कैसे कर सकता हूं। #yashrajmukhate #shehnaazgill #biggboss #dialoguewithbeats #bhangra #tommy #feelings.


Download Android App
Download iOS App



