Bank Holiday Alert: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे जल्द पूरा कर लेना बेहतर होगा। जून 2026 के अंतिम सप्ताह में कई शहरों में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रह सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मुहर्रम, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपने शहर की बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Bank Holiday Banks will remain closed on 26 27 and 28 June: कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

बता दें कि 25 जून को मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 26 जून को मुहर्रम के कारण नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, पटना, भोपाल, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 28 जून को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इस वजह से लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
Bank Holiday this week, Bank Holiday June 2026, Bank Holiday july 2026: जुलाई में भी रहेंगी कई बैंक छुट्टियां
जुलाई महीने में भी विभिन्न राज्यों और शहरों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई को आइजाल में MHIP डे के चलते बैंक नहीं खुलेंगे। 9 जुलाई को शिलांग में अवकाश रहेगा। वहीं 16 जुलाई को रथ यात्रा, कांग और हरेला जैसे त्योहारों के कारण भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को शिलांग और 22 जुलाई को खर्ची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App




