शादी सीजन के बीच सोने-चांदी के दाम में इजाफा! जानें दिल्ली मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 16 Nov: देश में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में जहां सोने के भाव में तेजी आई है, वहीं चांदी के दाम भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 2800 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 16 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,25,230 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।…

Gold Silver Rate Today 16 Nov: देश में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में जहां सोने के भाव में तेजी आई है, वहीं चांदी के दाम भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हुआ है।

वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 2800 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 16 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,25,230 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक संकेतों में मजबूती, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में सरकारी शटडाउन जैसी परिस्थितियों ने सोने की कीमतों को सहारा दिया।

Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )
Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )

Gold Silver Rate Today 16 Nov: शटडाउन खत्म होने के बाद बढ़ सकती है कीमतें

एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी शटडाउन खत्म होने के बाद आने वाले आर्थिक आंकड़े सोने के लिए अगला बड़ा ट्रिगर साबित हो सकते हैं। बाजार में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाला आर्थिक डेटा कमजोर रह सकता है, जिससे सोने की मांग और बढ़ सकती है। इसके साथ ही, शंघाई में सोने के स्टॉक में बढ़ोतरी भी कीमतों को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण कारक रही।

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताहभर में चांदी की कीमत में करीब ₹16,500 का बड़ा उछाल देखा गया। 16 नवंबर को चांदी का भाव देश में ₹1,69,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, मुद्रा उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय मांग का भी असर पड़ता है।

Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )
Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )

Gold Rate Today 16 Nov: देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,14,800 ₹1,25,230
मुंबई ₹1,14,650 ₹1,25,080
अहमदाबाद ₹1,14,700 ₹1,25,130
चेन्नई ₹1,15,500 ₹1,26,000
कोलकाता ₹1,14,650 ₹1,25,080
हैदराबाद ₹1,14,650 ₹1,25,080
जयपुर ₹1,14,800 ₹1,25,230
लखनऊ ₹1,14,800 ₹1,25,230
चंडीगढ़ ₹1,14,800 ₹1,25,230

Gold Rate Today: 8 कैरेट सोने के दाम (₹/10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹93,960
लखनऊ ₹93,960
विजयवाड़ा ₹93,810
बेंगलुरु ₹93,810
चेन्नई ₹96,400

Silver Rate Today 16 Nov: प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें

Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )
Gold Silver Rate Today 16 Nov (credit social-media )
शहर चांदी (₹/किलोग्राम)
दिल्ली 1,69,000
मुंबई 1,69,000
अहमदाबाद 1,69,000
चेन्नई 1,80,000
कोलकाता 1,69,000
गुरुग्राम 1,69,000
लखनऊ 1,69,000
बेंगलुरु 1,69,000
जयपुर 1,69,000
पटना 1,69,000
भुवनेश्वर 1,69,000
हैदराबाद 1,75,000

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने और चांदी की कीमतों पर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारक असर डालते हैं:

  • वैश्विक मांग और आपूर्ति
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी
  • ब्याज दरों में बदलाव
  • भू-राजनीतिक घटनाएं
  • निवेशकों की धारणा और बाजार की अनिश्चितताएं

इन सभी कारणों से सोने-चांदी के दाम रोजाना ऊपर-नीचे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में उड़ा गर्दा, सोने चांदी का भाव टूटा, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।