Gold Silver Rate Today 24 August 2026: राखी से पहले सोना ₹1.64 लाख के पार, चांदी में भारी उछाल, देखें 10 शहरों में कितनी बढ़ी कीमत

Summary :

आज 24 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव में भारी उछाल आया है और कीमत 1,64,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है और चांदी अब 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

अगस्त के महीने में त्योहार शुरू हो गए हैं, अब भाई-बहनों का खास त्योहार ‘राखी’ में  कुछ दिन बाकी है लेकिन त्यौहार से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज 24 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव में भारी उछाल आया है और कीमत 1,64,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है और चांदी अब 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। दो दिनों की तुलना की बात करें तो 23 अगस्त 2026 को सोना 1.60 लाख रुपये का स्तर पार कर गया और दिल्ली के सर्राफा बाजार में 3 महीने के उच्चतम स्तर 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

जानते है आज आपके शहर में सोने चांदी की कीमत में कितना उछाल आया है और कीमत बढ़ने का क्या कारण हो सकता है।

24, 22, 18, कैरेट गोल्ड का रेट

मात्रा 24K 22K 18K
1 ग्राम ₹16,412 (+88) ₹15,045 (+80) ₹12,308 (+61)
8 ग्राम ₹1,31,296 (+704) ₹1,20,360 (+640) ₹98,464 (+488)
10 ग्राम ₹1,64,120 (+880) ₹1,50,450 (+800) ₹1,23,080 (+610)

टॉप 10 शहरों में आज सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24K 22K 18K
लखनऊ ₹16,412 ₹15,045 ₹12,308
जयपुर ₹16,412 ₹15,045 ₹12,308
दिल्ली ₹16,412 ₹15,045 ₹12,308
पटना ₹16,402 ₹15,035 ₹12,298
मुंबई ₹16,397 ₹15,030 ₹12,293
अहमदाबाद ₹16,402 ₹15,035 ₹12,298
पुणे ₹16,397 ₹15,030 ₹12,293
कोलकाता ₹16,397 ₹15,030 ₹12,293
मेरठ ₹16,412 ₹15,045 ₹12,308
लुधियाना ₹16,412 ₹15,045 ₹12,308

10 शहरों में चांदी का भाव

शहर Silver Rate Today
Lucknow Silver Rate Today ₹2,60,000
Jaipur Silver Rate Today ₹2,60,000
Delhi Silver Rate Today ₹2,60,000
Patna Silver Rate Today ₹2,60,000
Mumbai Silver Rate Today ₹2,60,000
Ahmedabad Silver Rate Today ₹2,60,000
Pune Silver Rate Today ₹2,60,000
Kolkata Silver Rate Today ₹2,60,000
Merrut Silver Rate Today ₹2,60,000
Ludhiana Silver Rate Today ₹2,60,000

Today And Yesterday Gold Rate: सोने के भाव में कितना हुआ बदलाव

शहर कल 22K कल 24K आज 22K आज 24K आज 18K
दिल्ली ₹1,49,650 ₹1,63,240 ₹15,045 ₹16,412 ₹12,308
जयपुर ₹1,49,650 ₹1,63,240 ₹15,045 ₹16,412 ₹12,308
अहमदाबाद ₹1,49,550 ₹1,63,140 ₹15,035 ₹16,402 ₹12,298
मुंबई ₹1,49,500 ₹1,63,090 ₹15,030 ₹16,397 ₹12,293
लखनऊ ₹1,49,650 ₹1,63,240 ₹15,045 ₹16,412 ₹12,308
कोलकाता ₹1,49,500 ₹1,63,090 ₹15,030 ₹16,397 ₹12,293

सोने चांदी में भारी उछाल

सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली और लगभग 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 12 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 8,257 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपये का स्तर पार कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 69 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने और चांदी में तेजी की वजह बॉन्ड यील्ड में गिरावट और बड़े स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग है। इससे दोनों कीमती धातुओं में खरीदारी को सहारा मिल रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।