Gold Silver Rate Today 4 September 2026: देशभर में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। त्योहार के दिन सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के भाव में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लगा है। 4 सितंबर की सुबह देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़ी हुई है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीददारी करना चाहते है या निवेश करना चाहते है देखें टॉप 10 शहरों में आज का सोने-चांदी का नया भाव।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
| वजन | 24K सोना | बदलाव | 22K सोना | बदलाव | 18K सोना | बदलाव |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 10 ग्राम | ₹1,55,460 | — | ₹1,42,400 | — | ₹1,16,600 | — |
| 1 ग्राम | ₹15,546 | — | ₹14,240 | — | ₹11,660 | — |
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,42,560 | ₹1,55,510 | ₹1,16,660 |
| मुंबई | ₹1,42,410 | ₹1,55,360 | ₹1,16,510 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,460 | ₹1,55,410 | ₹1,19,690 |
| चेन्नई | ₹1,42,410 | ₹1,55,360 | ₹1,19,690 |
| कोलकाता | ₹1,42,410 | ₹1,55,360 | ₹1,19,690 |
| हैदराबाद | ₹1,42,410 | ₹1,55,360 | ₹1,19,690 |
| जयपुर | ₹1,42,560 | ₹1,55,510 | ₹1,19,690 |
| भोपाल | ₹1,42,460 | ₹1,55,410 | ₹1,19,690 |
| लखनऊ | ₹1,42,560 | ₹1,55,510 | ₹1,19,690 |
| चंडीगढ़ | ₹1,42,560 | ₹1,55,510 | ₹1,19,690 |
चांदी के दाम में भी आया उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। 4 सितंबर की सुबह चांदी का भाव बढ़कर करीब 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 65.77 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।
इससे एक दिन पहले यानी 3 सितंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 3,400 रुपये तक की तेजी आई थी। वहीं चांदी भी करीब 5,000 रुपये महंगी हुई थी।
10 शहरों में चांदी का भाव
| शहर | चांदी का भाव प्रति 10 ग्राम | प्रति किलोग्राम |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| मुंबई | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| कोलकाता | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| चेन्नई | ₹2,550 | ₹2,55,000 |
| हैदराबाद | ₹2,550 | ₹2,55,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| जयपुर | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| लखनऊ | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
| पटना | ₹2,500 | ₹2,50,000 |
किन वजहों से बदलते हैं सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू बाजार की स्थिति से तय नहीं होतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बदलाव, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक तनाव का भी असर पड़ता है।
फिलहाल दुनिया में जारी तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी रहेगी।



Download Android App
Download iOS App




