LPG की किल्लत के बीच, इंडक्शन स्टोव की बढ़ी मांग, शेयरों में 13% का भारी उछाल

Summary :

Induction Cooktop Shares Today: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग के बाद कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिला है। इसी बीच भारत के कई राज्यों में LPG की किल्लत सामने आई है और सप्लाई ठप होने के बाद होटल में ताले लग गए है। वहीं LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है और सेल भी अधिक हो रही है जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए है। बताया जा रहा…

Induction Cooktop Shares Today: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग के बाद कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिला है। इसी बीच भारत के कई राज्यों में LPG की किल्लत सामने आई है और सप्लाई ठप होने के बाद होटल में ताले लग गए है।

वहीं LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है और सेल भी अधिक हो रही है जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स पर लगभ 20 गुना तक मांग बढ़ गई है। साथ ही इंडक्शन बनाने वाली कंपनी के शेयरों में भी उछाल दर्ज किया गया है।

इंडक्शन स्टोव की खरीददारी हुई तेज

खाडी देशों में जंग की आग अब रसोई तक पहुंच गई है और गैस की सप्लाई कई राज्यों में ठप हो गई है जिससे लोग अब तेजी से इंडक्शन स्टोव की खरीददारी कर रहे है और ई-कॉमर्स पर छूट भी मिल रही है। Blinkit, Swiggy, Zepto समेत कई प्लेटफॉर्मस पर भारी छूट मिल रही है जिसे स्टॉक्स भी जल्दी खत्म हो रहा है। वहीं अन्य दिनों की तुलना में सेल भी लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है और माना जा रहा है कि यह मांग अभी और बढ़ सकती है।

Induction Cooktop Shares Today: शेयरों में भी भारी उछाल

  • सेल बढ़ने के साथ ही शेयरों में भी भारी उछाल आया है। बता दें कि शेयर बाजार में इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कंपनी के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है।
  • TTK Prestige के शेयर में लगभग 14 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था और यह 499 रुपये पर खुलने के बाद 555 पर ट्रेड कर रहा था।
  • Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर में लगभग 3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था और यह 610 रुपये पर खुलने के बाद 625 पर ट्रेड कर रहा था।
  • Bajaj Electricals Ltd के शेयर में लगभग 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था लेकिन अभी गिरावट का दौर जारी है।

ALSO READ: देशभर में गहराया LPG संकट! दिल्ली में ठप हुई सप्लाई, होटल इंडस्ट्री में 1300 करोड़ के नुकसान की आशंका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।