LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर के फिर बढ़े दाम! Delhi में 42 रुपये तो Kolkata में 53 रूपये महंगा, जानें आपके शहर में कितनी पहुंची कीमत

Summary :

LPG Cylinder Price Hike:जून के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। गैस कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब उसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलोग्राम के FTL सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है। Commercial LPG Cylinder: किस शहर में कितने बढ़े दाम? कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतें आज से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में अब इसकी कीमत 42…

LPG Cylinder Price Hike:जून के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। गैस कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब उसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलोग्राम के FTL सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है।

Commercial LPG Cylinder: किस शहर में कितने बढ़े दाम?

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतें आज से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में अब इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रूपये पहुंच गई है। कोलकाता में इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद कीमत बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है। मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर अब 3,024 रुपये से बढ़कर 3,067.50 रुपये का हो गया, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 3,283 रुपये हो गई है।

शहर पहले का रेट अब का रेट
दिल्ली 3,071.50 3,113.50
कोलकाता 3,202.00 3,255.50
मुंबई 3,024.00 3,067.50
चेन्नई 3,237.00 3,283.00

छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम

LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike (Image- Social Media)

तेल विपणन कंपनियों ने छोटू, 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद से दिल्ली में छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये में मिलेगा। लेकिन राहत की बात ये है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Commercial Cylinder Price: सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत होते ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ध्यान हो तो दिल्ली में जनवरी में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। फरवरी में 49 रूपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195. 50 रुपये और मई में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने सबको चौंका कर रख दिया। साल की शुरुआत से ही हर महीने बढ़ती कीमतों के बाद, अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।