फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Summary :

LPG Price Hike: आम लोगों को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। आज से घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन महीने में यह दूसरी बारे है जब जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। अब से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम? तेल कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की…

LPG Price Hike: आम लोगों को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। आज से घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन महीने में यह दूसरी बारे है जब जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। अब से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?

तेल कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती कीमतों के कारण उन पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, इस ताजा बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर करीब 703 रूपये का घाटा हो रहा था। हालांकि, कीमतों में 29 रूपये की नई बढ़ोतरी के बाद भी लागत और बिक्री मूल्य का यह अंतर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दामों में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

LPG Price Today: यहां देखें चार महानगरों में बढ़े हुए दाम

LPG Price Hike
LPG Price Today (Image- Social Media)
मेट्रो शहर / Metro City वर्तमान कीमत (₹) नई कीमत (₹)
दिल्ली (Delhi) ₹913.00 ₹942.00
कोलकाता (Kolkata) ₹939.00 ₹968.00
मुंबई (Mumbai) ₹912.50 ₹941.50
चेन्नई (Chennai) ₹928.50 ₹957.50

Commercial LPG Cylinder: कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़ गए थे दाम

जून महीने के पहले दिन ही गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए थे। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद अब उसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलोग्राम के FTL सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।