खुला Meesho IPO, GMP को लेकर मची होड़, जानें एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं Buy या Avoid

Summary :

Meesho IPO GMP Opening Today: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने आखिरकार प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे दी है। कंपनी का आईपीओ 3 दिसंबर को खुला और 5 दिसंबर तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी लगभग 5,421 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। लिस्टिंग से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी अच्छा दिख रहा है, इसलिए निवेशक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले उसकी सभी बुनियादी बातें समझना बेहद जरूरी है। नीचे आसान भाषा में मीशो आईपीओ से जुड़ी अहम बातें और ब्रोकरेज हाउस…

Meesho IPO GMP Opening Today: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने आखिरकार प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे दी है। कंपनी का आईपीओ 3 दिसंबर को खुला और 5 दिसंबर तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी लगभग 5,421 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

लिस्टिंग से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी अच्छा दिख रहा है, इसलिए निवेशक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले उसकी सभी बुनियादी बातें समझना बेहद जरूरी है। नीचे आसान भाषा में मीशो आईपीओ से जुड़ी अहम बातें और ब्रोकरेज हाउस की राय समझिए।

Meesho IPO GMP Today: क्या खरीदें यह IPO?

किसी भी आईपीओ में निवेश करने के लिए कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल, ग्रोथ, जोखिम और ब्रोकरेज फर्म की राय को समझना जरूरी होता है। मीशो भी कोई अलग नहीं है, इसलिए आइए इसके वित्तीय प्रदर्शन को देखें।

Meesho IPO GMP Opening Today
Meesho IPO GMP Opening Today (source: social media)

Meesho IPO: कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन (Financial Performance)

हाल के वर्षों में मीशो ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है।

साल रेवेन्यू (₹ करोड़) PAT – प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (₹ करोड़) EBITDA (%)
2022-23 ₹5,734.5 करोड़ ₹1,671.9 करोड़ 23.01%
2023-24 ₹7,615.2 करोड़ ₹327.6 करोड़ -3.02%
2024-25 ₹9,389.9 करोड़ ₹3,941.7 करोड़ -2.34%

कंपनी की रेवेन्यू लगातार बढ़ रही है, लेकिन EBITDA मार्जिन निगेटिव हैं, यानी कंपनी अभी ऑपरेटिंग स्तर पर नुकसान में है।

Meesho IPO GMP Opening Today: IPO की महत्वपूर्ण तारीखें

ओपनिंग डेट: 3 दिसंबर

क्लोजिंग डेट: 5 दिसंबर

अलॉटमेंट: 8 दिसंबर

लिस्टिंग: 10 दिसंबर

Meesho IPO GMP Opening Today (source: social media)
Meesho IPO GMP Opening Today (source: social media)

मीशो IPO की बेसिक जानकारी

  • फेस वैल्यू: ₹1 प्रति शेयर
  • प्राइस बैंड: ₹105 – ₹111
  • लॉट साइज: 135 शेयर
  • कुल इश्यू साइज: 48,83,96,721 शेयर (₹5421.20 करोड़)
  • फ्रेश इश्यू: 38,28,82,882 शेयर (₹4250 करोड़)
  • ऑफर फॉर सेल (OFS): 10,55,13,839 शेयर (₹1171.20 करोड़)

एंजेल वन की राय

ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन ने इस आईपीओ पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। उनके अनुसार कंपनी का PE Ratio निगेटिव है, इसलिए इसकी वैल्यूएशन को सामान्य तरीके से मापा नहीं जा सकता। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी निगेटिव है, जो जोखिम का संकेत देता है। इसके बावजूद, कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत माना जाता है और इसका ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड भी बेहतर है।

एंजेल वन की सलाह:

  • लॉन्ग टर्म के लिए खरीद सकते हैं।
  • शॉर्ट टर्म में मुनाफा कमाने की सोचकर निवेश न करें।
  • इसका मतलब यह है कि अगर आप लंबे समय के निवेशक हैं और रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं, तो आप इसे अपनी पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, इन टॉप कंपनियों के शेयर में बढ़त का मिला सहारा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।