रविवार को सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! टंकी फुल करवाने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Petrol Diesel Price 5 April 2026

Petrol Diesel Price 5 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

वहीं भारत में हर दिन की तरह आज 5 अप्रैल, 2026 रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 5 April 2026
Petrol Diesel News (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
पुणे ₹104.04 ₹90.57
पटना ₹105.58 ₹93.80
सूरत ₹95.00 ₹89.00
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
नासिक ₹95.50 ₹89.50
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
इंदौर ₹106.48 ₹91.88
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76

CNG Rate Today: देखें CNG के लेटेस्ट रेट

शहर दाम (₹)
नई दिल्ली ₹77.09
मेरठ ₹86.05
देवास ₹96.00
सोनीपत ₹86.60
मुंबई ₹80.50
मथुरा ₹91.50
एनसीआर ₹77.09
हैदराबाद ₹97.00
फिरोजाबाद ₹93.35
चेन्नई ₹91.50
भरतपुर ₹93.35
रेवाड़ी ₹81.70
बैंगलोर ₹88.95

Petrol Diesel Price 5 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOCRSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCLRSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCLHPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

Petrol Diesel Price 5 April 2026
Petrol Diesel Excise Duty (Image- Social Media)

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।

ALSO READ: Delhi में छाए बादल! UP-Bihar समेत 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।