Petrol Diesel Rate Today 25 Sep: पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना हुआ मंहगा

Summary :

Petrol Diesel Rate Today 25 Sep: नवरात्रि के पावन 9 दिनों की शुरूआत हो गई है। बता दें कि हर दिन की शुरुआत केवल सूरज की रोशनी से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों के साथ होती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं। इन बदलावों का असर हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है।…

Petrol Diesel Rate Today 25 Sep: नवरात्रि के पावन 9 दिनों की शुरूआत हो गई है। बता दें कि हर दिन की शुरुआत केवल सूरज की रोशनी से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों के साथ होती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं।

इन बदलावों का असर हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। तो चलिए जान लेते हैं आज का ताजा भाव।

Petrol Diesel Rate Today 25 Sep: पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Diesel Rate Today 25 Sep
Petrol Diesel Rate Today 25 Sep

रोजाना पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों की जानकारी रखना न केवल जरूरी है, बल्कि समझदारी का भी संकेत है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, जिससे उपभोक्ताओं तक सही और स्पष्ट जानकारी पहुंच सके और किसी तरह की गलतफहमी न हो। आप किसी दुविधा में न फंसें, इसके लिए सरकार की ओर से रोजाना नए रेट जारी किए जाते हैं ताकि पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले आपको और हमें पता चल जाए कि आज पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है।

शहर (City) पेट्रोल मूल्य (Petrol Price) डीज़ल मूल्य (Diesel Price)
नई दिल्ली (Delhi) ₹94.77 ₹87.67
मुंबई (Mumbai) ₹103.50 ₹90.20
कोलकाता (Kolkata) ₹105.41 ₹92.02
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद (Hyderabad) ₹107.46 ₹95.70
जयपुर (Jaipur) ₹104.41 ₹89.93
लखनऊ (Lucknow) ₹94.69 ₹87.81
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹94.30 ₹82.45
पटना (Patna) ₹105.23 ₹91.49

CNG Rate Today: प्रमुख शहरों में CNG रेट

Petrol Diesel Rate Today 25 Sep
Petrol Diesel Rate Today 25 Sep

CNG के रेट में भी बदलाव दर्ज किया गया है। कई शहरों में CNG के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। जानते है आज का ताजा भाव..

शहर (City) CNG Rate
नई दिल्ली (Delhi) ₹76.59
मुंबई (Mumbai) ₹77.00
चेन्नई (Chennai) ₹91.50
कोलकाता (Kolkata) ₹77.00
पटना (Patna) ₹84.54

Petrol Diesel Rate Today 23 Sep: ईंधन की कीमतें कैसे होती है तय?

ईंधन की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, टैक्स, डॉलर-रुपया विनिमय दर, ट्रांसपोर्ट लागत, रिफाइनिंग खर्च और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं। मांग और आपूर्ति का संतुलन भी मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि मई 2022 के बाद केंद्र की मोदी सरकार और कई राज्य सरकारों ने करों में कटौती की, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की कीमतों में स्थिरता आई।

ALSO READ:  Petrol Diesel Rate Today 24 Sep: पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव, जानें प्रमुख शहर का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।