भारत के शेयर बाजार के इतिहास में ‘बिग बुल’ और ‘दलाल स्ट्रीट के ओरेकल’ के नाम से मशहूर दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का नाम आज भी फाइनेंस इंडस्ट्री में सबसे बड़ा है। उन्हें अक्सर भारत का ‘वॉरेन बफेट’ भी कहा जाता है। आज के समय में इस दिग्गज निवेशक के पूरे साम्राज्य यानी Rakesh Jhunjhunwala Net Worth की बात करें तो ताजा वित्तीय खुलासों के अनुसार उनके पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू बढ़कर 54,524.63 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शेयर बाजार के दिग्गज ट्रेडर और निवेशक बने राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को मुंबई में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
वे अपने पीछे निवेश की एक ऐसी विरासत छोड़ गए, जिसे आज उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला और उनकी फर्म ‘रेयर एंटरप्राइजेस’ (Rare Enterprises) बेहद पेशेवर तरीके से संभाल रही है। देश के आर्थिक बदलावों और कॉर्पोरेट प्रदर्शन के आधार पर इस पोर्टफोलियो को लगातार रीबैलेंस किया जाता है।
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio : पोर्टफोलियो की Networth?

साझा किए गए आंकड़ों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के निधन के समय अगस्त 2022 में उनके निजी पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 31,833 करोड़ रुपये थी। वहीं, मार्च 2023 के आंकड़ों के अनुसार उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का अपना पोर्टफोलियो 29,534.6 करोड़ रुपये से अधिक का था।
साल 2026 के ताजा सार्वजनिक वित्तीय खुलासों (फाइलिंग्स) पर नजर डालें तो ‘राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स’ द्वारा प्रबंधित इस पूरे पोर्टफोलियो में इस समय कुल 26 लिस्टेड कंपनियों की हिस्सेदारी शामिल है। इस संयुक्त होल्डिंग की कुल अनुमानित नेटवर्थ अब बढ़कर 54,524.63 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है।
बाजार में आए उतार-चढ़ाव के चलते वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) में इस पोर्टफोलियो में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर करीब 5.8% की गिरावट भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा, एक अन्य मूल्यांकन के अनुसार उनके निवेश का दायरा 28 लिस्टेड कंपनियों तक फैला है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 52,241.4 करोड़ रुपये आंकी गई है
Rakesh Jhunjhunwala Net Worth in Rupees : किन बड़ी कंपनियों में हैं झुनझुनवाला के सबसे बड़े दांव?
कहा जाता है कि 2001-2002 के दौरान टाइटन कंपनी बेहद कठिन दौर से गुजर रही थी। उस समय कंपनी के सामने एक साथ कई बड़ी समस्याएं थीं। इस दौरान कई इन्वेस्टर्स अपने शेयर इस कम्पनी से बेच रहे थे, उस दौरान झुनझुनवाला उन कुछ लोगों में शामिल थे जिन्होंने टाइटन के शेयर खरीदे।
आज झुनझुनवाला का यह डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो कंज्यूमर रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल जैसे कई अहम सेक्टरों में फैला हुआ है। जून 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर उनके पोर्टफोलियो के शीर्ष 5 स्टॉक्स की स्थिति इस प्रकार है:
| कंपनी का नाम | कुल हिस्सेदारी (%) | कुल शेयरों की संख्या (मिलियन में) | निवेश की कुल वैल्यू (करोड़ रुपये में) |
| टाइटंस कंपनी लिमिटेड (Titan) | 5.15% | 14.63 | 15,369.66 |
| इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS) | 49.34% | 13.32 | 13,287.54 |
| स्टार हेल्थ इंश्योरेंस (Star Health) | 17.14% | 43.89 | 4,385.82 |
| टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors) | 1.30% | 57.37 | 3,122.26 |
| क्रिसिल लिमिटेड (CRISIL) | 5.19% | 0.54 | 2,010.62 |
कई दिग्गज कंपनियों के बोर्ड में शामिल रहे झुनझुनवाला
फोर्ब्स की अमीर भारतीय हस्तियों की सूची में राकेश झुनझुनवाला को देश के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल था। बाजार में निवेश के जरिए अपनी धाक जमाने के साथ-साथ वे कई बड़ी कंपनियों के नीतिगत फैसलों का भी हिस्सा रहे।
वे हंगामा मीडिया (Hungama Media) और एपटेक (Aptech) जैसी नामचीन कंपनियों के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे वायसराय होटल्स, कॉनकॉर्ड बायोटेक, प्रोवोग इंडिया और जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल रहे। उनके जाने के बाद भी उनका यह पोर्टफोलियो भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार को मापने का एक बड़ा पैमाना बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




