Stock Market Today 15 May: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, 360 अंक चढ़ा Sensex, देखें Top Gainers Shares

Summary :

Stock Market Today 15 May: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई लेकिन खबर लिखते समय तक बाजार में हरियाली छा गई। बता दें कि सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 86 अंक, 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक, 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर कारोबार कर था। खबर लिखते समय तक Sensex 360 अंक तक चढ़ गया है और निफ्टी 125 अंको तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। Top Gainers Shares Index में निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे। साथ ही निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी…

Stock Market Today 15 May: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई लेकिन खबर लिखते समय तक बाजार में हरियाली छा गई। बता दें कि सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 86 अंक, 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक, 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर कारोबार कर था। खबर लिखते समय तक Sensex 360 अंक तक चढ़ गया है और निफ्टी 125 अंको तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Top Gainers Shares

Stock Market Today 15 May
Stock Market Today 15 May

Index में निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे। साथ ही निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एसबीआई, बीईएल, इटरनल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, टाटा स्टील और एनटीपीसी लूजर्स थे।

Midcap And Smallcap Today

Stock Market Today 15 May
Stock Market Today 15 May

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,647 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 123 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,867 पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने फिर से भारतीय शेयर बाजार में वापसी की है और गुरुवार को इक्विटी में 187.46 करोड़ रुपए निवेश किए।

Asian Market Today

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशिया में टेक्यो, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। शंघाई हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.75 प्रतिशत और नैस्डैक 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।