Stock Market Today 20 May: बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। आज शेयर बाजार लाल निशान में खुला और सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 541 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462 पर था। शेयर बाजार में वैश्विक तनाव और ट्रंप की धमकी का असर नजर आ रहा है जिससे निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये डूब रहे है।
Nifty Index Today

शुरुआती कारोबार में बाजार में रियल्टी और बैंकिंग शेयर गिरावट के दौर में थे। Index में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।
Top Gainers Shares: बाजार में आज चौतरफा गिरावट
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 285 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,736 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,738 पर था। जिससे साफ नजर आता है कि गिरावट पूरे बाजार में बनी हुई है।
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल,एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।
Asian Market Today

अन्य एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। जापान का निक्केई सूचकांक 1.59 प्रतिशत गिरकर 59,590 के स्तर पर आ गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.82 प्रतिशत गिरकर 5,031 पर, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.65 प्रतिशत गिरकर 25,637 के स्तर पर आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2.42 प्रतिशत गिरकर 7,095 के स्तर पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App




