Stock Market Today 21 May: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 414 अंक, 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक, 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 280 अंक और निफ्टी 115 अंको तक पहुंच गया था।
Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी है जिसमें डिफेंस शेयर में तेजी जारी है। Index में निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सेक्टर हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,761 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 162 अंक, 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,033 अंक पर था।
Top Gainers Shares: सन फार्मा लाल निशान में

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, भारती एयरटेल और टाइटन हरे निशान में थे। वहीं, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस और सन फार्मा लाल निशान में थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में तेजी
ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। हालांकि, जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। बता दें कि अमेरिकी सूचकांकों में आई महत्वपूर्ण तेजी के बाद घरेलू बाजार में भी तेजी देखी गई। नैस्डैक 1.54 प्रतिशत बढ़कर 26,270.36 अंक पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 1.08 प्रतिशत बढ़कर 7,432.97 अंक पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App




