Stock Market Today 22 May: भारतीय शेयर बाजार का कनेक्शन सीधा मिडिल ईस्ट से जुड़ा हुआ है। आज मजबूत वैश्विक संकेतो के बीच शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 161 अंक, 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,344 और निफ्टी 40 अंक, 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,697 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 500 अंको का उछाल, Nifty 140 अंक चढ़ गया है।
Mid Cap And Small Cap Today: ऑटो सेक्टर में तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार में ऑटो सेक्टर लीड कर रहा था। Index में निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था। निफ्टी प्राइवेट बैंक,निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस भी हरे निशान में थे। निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,369 पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,976 पर था।
Top Gainers Shares: सन फार्मा शेयर में तेजी
सेंसेक्स पैक में HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी और सन फार्मा गेनर्स थे। पावर ग्रिड, ITC, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक लूजर्स थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में तेजी

भारतीय बाजार के साथ ही वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे। डाओ जोन्स Index 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App




