Stock Market Today 28 May: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है और निवेशकों के लिए घाटे का सामना कर ना पड़ रहा है। इसी बीच आज 28 मई 2026 को राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार, बकरीद की छुट्टी के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही इक्विटी और डेरिवेटिव दोनों सेगमेंट में ट्रेडिंग दिन भर बंद रहेगी और 29 मई 2026 को फिर से शुरू होगी। आज ट्रेडिंग पर ब्रेक लगा है जिससे निवेशक शेयर को खरीद और बेच नहीं पाएंगे।
Stock Market Closed Today
भारतीय शेयर बाजार के साथ ही कमोडिटी बाजार भी बंद रहेंगे लेकिन कमोडिटी सेगमेंट में कारोबार शाम 5 बजे से फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार की छुट्टी के दौरान ट्रेडिंग खातों से तुरंत धनराशि निकालने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। बता दें की बकरीद की छुट्टी को लेकर भी भ्रम की स्थिती बनी हुई थी फिर बाद में 28 मई 2026 को अवकाश देने का फैसला किया गया।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में गिरावट
बकरीद के दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहे है और दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार के दौरान कई एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव देखा गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक मामूली रूप से 0.03 प्रतिशत गिरकर 65,005 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स Index भी 0.23 प्रतिशत गिरकर 5,016 पर आ गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.47 प्रतिशत गिरकर 24,981 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
KOSPI Index Today
दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक भी दबाव में रहा और शुरुआती कारोबार सत्र में 0.47 प्रतिशत गिर गया। बता दें कि प्रमुख एशियाई बाजारों में, ताइवान का TAIEX सूचकांक एकमात्र प्रमुख बाजार था जो उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, और 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 44,707 के स्तर पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App




