WhatsApp को टक्कर देने के लिए Elon Musk के के X ने ऑडियो और Video Calling की शुरुआत कर दी है। ताकि कई एक्स यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सके। जी हाँ जैसे ही कई व्यक्तियों ने को सोशल मीडिया ऐप एक्स को खोला तो उसमें एक सूचना मिली जिसमें लिखा हुआ था, ऑडियो और वीडियो कॉल यहां हैं। आपको बता दें की इस ऐप की सेटिंग में एक नया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सक्षम करें टॉगल भी है।
एक्स में मिली ये सुविधाएं
ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने एक पोस्ट किया, जहां उन्होंने लिखा है की अब एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का शुरुआती संस्करण। एक्स ने एक गूढ़ पोस्ट के साथ उपयोगकर्ताओं को कहा, क्या आप इसके लिए तैयार हैं…? नई सुविधा आपकी एड्रेस बुक में मौजूद लोगों, आपके द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों, वेरीफाइडयूजर्स सभी के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल की अनुमति देती है।


Download Android App
Download iOS App





