Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में 63 माओवादियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया परिणाम

Summary :

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि शांति और विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम, माओवाद के अंत से लिखा जाएगा बस्तर का स्वर्णिम कल। सीएम साय ने एक्स पर किया पोस्ट सीएम साय ने बताया कि शुक्रवार को बस्तर के दंतेवाड़ा में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के…

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि शांति और विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम, माओवाद के अंत से लिखा जाएगा बस्तर का स्वर्णिम कल।

Chhattisgarh Naxal Surrender
Chhattisgarh Naxal Surrender

सीएम साय ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम साय ने बताया कि शुक्रवार को बस्तर के दंतेवाड़ा में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों, जिसमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं, ने हिंसा और भटकाव का मार्ग छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।

राज्य में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से यह सिद्ध हुआ है कि बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार की सटीक नीति और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण आज नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। माओवादी नेक्सस का प्रभावी विघटन हो चुका है और दंतेवाड़ा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी तेजी से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

Chhattisgarh Naxal Surrender
Chhattisgarh Naxal Surrender

Chhattisgarh Naxal Surrender: हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील

बस्तर में अब शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहे लोगों को कई बार चेतावनी दी और हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही देश से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है।

Chhattisgarh Naxal Surrender
Chhattisgarh Naxal Surrender

ALSO READ: Jammu News: नार्को-टेरर के खिलाफ बड़ी सफलता, हथियार और गोला-बारूद के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rahul Kumar Rawat