‘बस्तर में अंतिम सांसे गिन रहा नक्सलवाद, अब बहने लगी विकास की गंगा’- छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन 2 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे 2 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक ही माना जाना चाहिए। उन्होंने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के मामले में यह सबसे बड़ी बाधा थी। अब हम इसे खत्म करने में कामयाब हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलो के पराक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जवानों के अदम्य साहस और लगातार सरकार के प्रयासों से ही नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

Vishnu Deo Sai: ‘बस्तर में बह रही विकास की गंगा’

Chhattisgarh News
Vishnu Deo Sai (Image- Social Media)

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया करने का लक्ष्य तय किया गया है। वह संकल्प अब छत्तीसगढ़ में पूरा होते स्पष्ट नजर आने लगा है। विशेष तौर पर बस्तर क्षेत्र में जहां कई वर्षों से विकास नहीं पहुंचा। साथ ही बस्तर क्षेत्र जो मुख्य धारा से हमेशा अछूता रहा है, वहां अब विकास की गंगा बह रही है।

Chhattisgarh: जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर बोले सीएम

Chhattisgarh News
Chhattisgarh (Image- Social Media)

छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी से उठे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा लोग प्रचारित कर रहे हैं। इस मामले में सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है। थोड़ा बहुत जो कुछ भी होगा उसका समाधान कर लिया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ से भगवान राम की मूर्ति को लेकर कहा कि राम वन गमन पथ पर स्थापित करने की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि यह लग जाएगा, संस्कृति मंत्री ने इस मामले में बयान दिया है। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नीलाम खनिज ब्लॉकों में उत्पादन की राह हुई आसान, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।