बस्तर हेरिटेज मैराथन में 9,800 धावकों का रिकॉर्ड, केदार कश्यप बोले- बदल रहा है बस्तर

Summary :

Chhattisgarh News: बस्तर की धरती पर आयोजित ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ ने इस बार नया इतिहास रच दिया। 9,800 से अधिक धावकों की भागीदारी के साथ यह आयोजन न केवल खेल का उत्सव बना, बल्कि बदलते और उभरते बस्तर की नई पहचान भी बनकर सामने आया। शांति और विकास की नई तस्वीर, वैश्विक मंच पर उभरा बस्तर जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंची इस मैराथन के समापन अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने आयोजन को बस्तर के विकास की दिशा में “मील का पत्थर” बताया। उन्होंने कहा कि चार दशकों तक अशांति…

Chhattisgarh News: बस्तर की धरती पर आयोजित ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ ने इस बार नया इतिहास रच दिया। 9,800 से अधिक धावकों की भागीदारी के साथ यह आयोजन न केवल खेल का उत्सव बना, बल्कि बदलते और उभरते बस्तर की नई पहचान भी बनकर सामने आया।

शांति और विकास की नई तस्वीर, वैश्विक मंच पर उभरा बस्तर

जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंची इस मैराथन के समापन अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने आयोजन को बस्तर के विकास की दिशा में “मील का पत्थर” बताया। उन्होंने कहा कि चार दशकों तक अशांति का सामना करने वाला बस्तर अब शांति और संभावनाओं का गढ़ बन रहा है।

खेलों के जरिए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीतियों और सकारात्मक पहल का ही परिणाम है कि आज बस्तर के युवा खेलों के साथ-साथ शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बस्तर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।

बस्तर मैराथन: खेल, समावेशिता और विकास का प्रतीक

मैराथन में देश-विदेश के धावकों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। 42, 21, 10 और 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मांझी-चालकी समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक समावेशिता की मजबूत तस्वीर पेश की। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए 25 लाख रुपये की इनामी राशि और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए विशेष ‘बस्तर कैटेगरी’ का प्रावधान रखा गया था।

विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप ने भी आयोजन को बस्तर में शांति, विकास और नए अवसरों का प्रतीक बताया। यह मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते माहौल, बढ़ते विश्वास और विकास की नई कहानी को दुनिया के सामने रखने का सशक्त माध्यम बनकर उभरी।

रिपोर्ट- आशीष शर्मा

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मार्गदर्शन में डॉ. गौरव सिंह की पहल “प्रोजेक्ट अजा” को राष्ट्रीय सम्मान, रायपुर मॉडल बना देश में मिसाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।