कोरबा को मिली अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अपराध जांच को मिलेगी नई धार

Summary :

Chhattisgarh News Update : लखन लाल देवांगन ने शनिवार को कोरबा जिले में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अमित शाह, विष्णुदेव साय की पहल का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह सुविधा अपराधों की जांच को आधुनिक, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे। प्रत्येक जिले में मोबाइल वैन उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2024 से…

Chhattisgarh News Update : लखन लाल देवांगन ने शनिवार को कोरबा जिले में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अमित शाह, विष्णुदेव साय की पहल का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह सुविधा अपराधों की जांच को आधुनिक, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे।

प्रत्येक जिले में मोबाइल वैन

Chhattisgarh News Update
Chhattisgarh News Update

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2024 से लागू की गई भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अब ऐसे अपराध जिनमें 7 वर्ष या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है, उनमें घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच और भौतिक साक्ष्यों का संग्रह अनिवार्य किया गया है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले को अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन उपलब्ध कराई है।

उन्होंने बताया कि यह मोबाइल वैन एक चलित फॉरेंसिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी। इसमें ब्लड डिटेक्शन किट, नारकोटिक्स डिटेक्शन किट, बुलेट डिटेक्शन किट सहित कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही जीपीएस और जनरेटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी इसमें उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की जा सकेगी।

जांच होगी पारदर्शी

Chhattisgarh News Update
Chhattisgarh News Update

फॉरेंसिक मोबाइल वैन के माध्यम से पुलिस अब घटनास्थल से साक्ष्यों का सुरक्षित एवं त्वरित संग्रह कर सकेगी। इससे अपराध जांच अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक आधारित होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। सरकार का मानना है कि यह पहल अपराध नियंत्रण, दोषियों के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई और आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, राजेंद्र साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।