Chhattisgarh News Update : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिले को 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों की सौगात दी।
इनमें 70.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 182 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
आमजन का जीवन होगा सुगम

मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन किया तथा बटन दबाकर पूर्ण हो चुके विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक है। इन विकास कार्यों से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आमजन का जीवन और अधिक सुगम बनेगा।
मिलेगा रोजगार को बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और आम नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
लोकार्पित कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं। वहीं भूमिपूजित परियोजनाओं में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा नगरीय एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal, सांसद Kamlesh Jangde, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष Saurabh Singh सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




