खालिस्तानी लिंक : नीमराणा गोलीकांड में NIA की चार्जशीट में शामिल हुए तीन और संदिग्ध

Summary :

एनआईए ने नीमराणा गोलीकांड मामले में तीन और व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल…

एनआईए ने नीमराणा होटल हाईवे किंग गोलीकांड मामले में तीन और संदिग्धों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इस हमले में कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का नाम सामने आया है। अब तक कुल छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नीमराणा स्थित होटल हाईवे किंग पर हुई गोलीबारी के मामले में तीन और व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह हमला दिसंबर 2024 में हुआ था और इसमें कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का नाम सामने आया है।

दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल

एनआईए ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर की विशेष अदालत में शनिवार को दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। इसमें धर्मेंद्र सिंह, गौरव और दीपक के नाम शामिल हैं, जिन्हें इस हमले की साजिश में शामिल पाया गया है।

एनआईए कुल छह आरोपियों के खिलाफ कर चुकी है चार्जशीट दाखिल

इस मामले में अब तक एनआईए कुल छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इससे पहले पिछले महीने एजेंसी ने सचिन उर्फ ​​प्रवीण उर्फ ​​धोलिया, योगेश उर्फ ​​मोनू और विजय उर्फ ​​काले के खिलाफ भी आरोपपत्र पेश किया था।

आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि शुरुआत में राजस्थान पुलिस ने इस केस में सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी।

Shera Rajput