नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले औरंगजेब नाम के एक आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है।
औरंगजेब पर आरोप है कि वो नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की को भगाने में उसके एक साथी ने भी मदद की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को पुलिस ने मेट्रो स्टेशन-59 के पास से मुख्य आरोपी औरंगजेब और उसके साथी इरफान आलम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं।


Download Android App
Download iOS App



