Northern Railway : डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत उत्तर रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने अपना पंजीकरण कराया और फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करते हुए जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा किया।
उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कैंप में मौके पर ही कुल 58 डीएलसी जेनरेट किए गए। पेंशनभोगियों के आधार सत्यापन/अपडेशन में सहायता के लिए मेगा कैंप में यूआईडीएआई के कर्मचारी भी उपस्थित थे। पेंशनभोगियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा, उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे , रेखा यादव (प्रमुख कार्यकारी निदेशक/औद्योगिक संबंध, रेलवे बोर्ड), सुजीत कुमार मिश्रा (प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




